October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार संथाल सुर्खियां

Dumka : एसकेएमयू में जल संरक्षण के लिये दो महीने में बनेगा प्राकृतिक बांध…

Dumka : एसकेएमयू में जल संरक्षण के लिये दो महीने में बनेगा प्राकृतिक बांध…
Spread the love

एसकेएमयू में जल संरक्षण के लिये दो महीने में बनेगा प्राकृतिक बांध…

/दशरथ महतो  :  सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में जल संरक्षण के एक छोटा चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। इस डैम को अगले दो महीने में तैयार कर लिया जाएगा। इस डैम को बनाने के लिये भारत के जल पुरूष डा राजेन्द्र सिंह, डा इन्द्रा खुराना की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर के प्राकृतिक जल स्रोत का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज ने जल पुरूष डा राजेन्द्र को परिसर के प्राकृतिक जल स्रोत डोभा, झरना एवं पहाड़ियों निकलने वाले पानी स्रोत को दिखाया।

जल पुरूष ने सलाह की दी प्राकृतिक तरीके से बांध बनाकर जल संरक्षण किया। बरसात के दिनों में जल स्रोत के ओवर फ्लो होने पर प्राकृतिक तरीके से विश्वविद्यालय के भवनों को बिना नुकसान पहुंचाएं पानी किस तरह से निकले इसकी सलाह दी। कुलपति ने कहा कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डा विजय कुमार से उम्मीद है जल्द बांध का निर्माण करा लेंगे। वही जल पुरूष ने भी सीसीडीसी की प्रशंसा की है। सीसीडीसी डा विजय कुमार ने कहा कि बरसात से पहले ही बांध बना लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय सीमा दो महीने की रखी गयी है। वही इन्द्रा खुराना ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो मिंज के प्रयास से प्राकृतिक सौदर्य बढ़ेगा साथ ही जीवों को आश्रम भी मिलेगा। इस निरीक्षण के दौरान जन संपर्क पदाधिकारी डा शंभू कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

Ranchi : बेनिया जारा के गरुड़ फॉल में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना…

admin

RAJNAGAR NEWS : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल डांगरडीहा में रेड डे कार्यक्रम आयोजित।

admin

Ranchi : झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह का गुरूवार के सुबह बोकारो स्थित आपने आवास में ली अंतिम सांस… | Vananchal 24TV Live

admin