October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

डीएसई ने परीक्षा केंद्रों और रसोईया प्रशिक्षण का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

डीएसई ने परीक्षा केंद्रों और रसोईया प्रशिक्षण का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षरों के आकलन के लिए आयोजित किया जा रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एपीओ सुभाष हेंब्रम के साथ निरीक्षण करते हुए उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी नौ प्रखंडों में कुल 160 परीक्षा केंद्रों पर सफलता पूर्वक एवं शांतिपूर्वक आयोजित आकलन परीक्षा में कल 4059 असाक्षर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

इसके साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक ने एपीओ सुभाष हेंब्रम और सरायकेला प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो के साथ रसोईया माताओं के लिए आयोजित किया जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रसोईया माताओं को सेवा भाव से स्कूली बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन परोसने के लिए प्रेरित किया।

जानकारी देते हुए सरायकेला एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो ने बताया कि सरायकेला प्रखंड के सभी आठ संकुलों में संकुल स्तर पर रसोईया माताओं के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य एवं जिला स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में सरायकेला सहित राजनगर एवं खरसावां प्रखंड के सभी संकलन में प्रशिक्षण का आयोजन कर रसोईया माताओं को उनके कर्तव्य के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में पहुंचा पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह में अवैध रूप से अतिक्रमण का मामला; माझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष ने समस्या के निराकरण की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सीटू से संबद्ध यूनियनों की भुरकुंडा हाथीदाड़ी खदान में हुई पीट मीटिंग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां खुदीपीड़ के वर्षा प्रधान को नीट में मिली सफलता, बनेगी डॉक्टर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin