June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मनाया गया डॉक्टर्स डे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मनाया गया डॉक्टर्स डे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह जी एवं हेडमिस्ट्रेस मधुश्री भी उपस्थित रही। विद्यालय के बच्चों ने डॉक्टर्स डे को बड़े धूमधाम से मनाया गया पुरे भारत।देशभर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। यह खास दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व
मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को समर्पित हैं।

जिनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। इस दिन को मनाने के शुरुआत साल 1991 से हुई थी। इसका मकसद जीवन बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना हैं।इसी दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हैं कि डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाए। भारत सरकार ने सबसे पहले नेशनल डॉक्टर डे साल 1991 में मनाया गया था। हर साल 1 जुलाई को देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं।

जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो वो डॉक्टर के पास ही जाता है, क्योंकि डॉक्टर ही लोगों को छोटी ही नहीं कई गंभीर औंर खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। डॉक्टर को यूं ही भगवान के समान दर्जा नहीं दिया जाता हैं। उसके पीछे उनकी मेहनत साफ नजर आती हैं। डॉक्टर जीवन उद्धारकर्ता हैं। किसी भी समाज के लिए डॉक्टर आवश्यक हैं।उन्हें जीवन उद्धारकर्ता माना जाता है।हमारे दैनिक जीवन में हम अक्सर उन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। जो हमारी समझ से बाहर हैं। परंतु डॉक्टर बीमारियों को दूर करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

इसीलिए तो उन्हें धरती का भगवान कहा गया। जिस समय हमारे देश में कोरोना नामक महामारी ने पैर पसारा था। उस समय यह डॉक्टर ही थे जिन्होंने अपनी जान की चिंता न कर दूसरों की न जाने कितनी ही जाने बचाई थी। इस महामारी ने न जाने कितनी है डॉक्टरों को अपने अंदर समा लिया गया। अगर डॉक्टर ना रहे तो पता नहीं इस धरती का क्या होगा
“भगवान सबकी जीवन की रक्षा खुद नहीं कर पाते इसलिए इस दुनिया में अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया”।

 

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह जी ने डॉक्टरों के कठिन योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष परमदीप सिंह कालरा और अध्यक्ष हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह जस्सल और कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह चमन, हरदीप सिंह, पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली तथा मीडिया प्रभारी करमजीत सिंह जग्गी भी उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS:लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ। राजनगर के विभिन्न पंचायतों में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली। | Vananchal 24TV Live

admin

दुमका:सीडब्ल्यूसी ने आईओ व थाना प्रभारी को किया सो काउज हंसडीहा में चार दिनों तक नाबालिग पीड़िता को थाना में ही रखा गया पोक्सो मामले में जरमुण्डी थाना प्रभारी ने छह दिनों बाद किया एफआईआर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकला मोहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin