October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

दीपावली को लेकर सजा दीपावली बाजार; शनिवार को लोगों ने जमकर की दीपावली खरीददारी…

दीपावली को लेकर सजा दीपावली बाजार; शनिवार को लोगों ने जमकर की दीपावली खरीददारी…
Spread the love

दीपावली को लेकर सजा दीपावली बाजार; शनिवार को लोगों ने जमकर की दीपावली खरीददारी…

सरायकेला : संजय कुमार मिश्रा ।

दीपावली को लेकर शनिवार को सरायकेला में दीपावली बाजार सड़क से लेकर दुकान तक सजा रहा। जिसमें दीपावली खरीददारी को लेकर पूरे दिवस गहमागहमी बनी रही। मौके पर लोग दिवाली से संबंधित हर छोटी-बड़ी चीजों की खरीददारी करते हुए देखे गए। जिसमें दीप सहित मिट्टी के सामानों की खरीददारी की गई।

इसके अलावा दीपावली पर पूजे जाने वाले धान बाली गोट को लेकर भी बाजार सजा रहा। जहां ₹30 से लेकर ₹50 तक धान बाली गोट की बिक्री हुई। स्थानीय तौर पर गोट के रूप में जाने जाना वाला धान बाली दीपावली पर माता लक्ष्मी के पूजन के साथ घरों में सजाने और गोहाल पूजा पर पशुओं के मुकुट बांधने के रूप में उपयोग किया जाता है। दीपावली को लेकर चीनी से बनी रंग बिरंगी मिठाइयों की दुकानों में भी लोग खरीदारी करते रहे।

ऐसे रहा दीप दीपावली का बाजार:-


छोटा दीप-                       ₹2 प्रति पीस और ₹180 सैकड़ा।
मंझला दीप-                     ₹5 प्रति पीस और ₹400 सैकड़ा।
बड़ा, चौमुखी, पंचमुखी एवं फैंसी दीप- ₹10 प्रति पीस।
ग्वालीन-                           ₹80 से ₹150 प्रति पीस।
श्री लक्ष्मी गणेश मूर्ति-        ₹80 से ₹600.
चुका ढक्कन-                   ₹20 प्रति पीस।
कढ़ाई-                            ₹40 से ₹60 प्रति पीस।
मिट्टी के हाथी घोड़ा खिलौने- ₹30 से ₹80 प्रति पीस।

ऑन डिमांड बुकिंग पर बिका सरायकेला का क्षेत्र प्रसिद्ध विशेष सेव लड्डू:-


खुशियों का त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर सरायकेला में सरायकेला का विशेष सेव लड्डू ऑनडिमांड रहा। इसके तहत सरायकेला के विभिन्न दुकानों से शनिवार को तकरीबन 15 क्विंटल सेव लड्डू एडवांस बुकिंग के आधार पर बिका बताया गया।

Related posts

दानीनगर पुलिस अवैध कीटनाशक किया बरामद पुलिस मिली सफलता नकली कीटनाशक दवा हुआ भंडाफोड़… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : बीईओ कार्यालय बना अखड़ा, वार्ड पार्षद और झामुमो नेता भिड़े… | Vananchal 24TV Live

admin

शहीद अजित धनंजय महतो के स्टेचू सौंदर्यीकरण सहित चार विकास योजना का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin