October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नेहरू युवा केंद्र दुमका के द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नेहरू युवा केंद्र दुमका के द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

संवाददाता: मौसम कुमार गुप्ता, दुमका ;झारखंड ।

Advertisements

Advertisements

भारत सरकार खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र दुमका के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के आदेशनुसार श्री अग्रसेन भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मंच का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज ने किया ।

युवा उत्सव कार्यक्रम में 5 प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जिसमें जज के रूप में मनोज कुमार घोष, अंजनी शरण, रुपेश मंडल, गुंजन मरांडी संजीव कुमार, इस्मातारा खातून, श्वेता गुप्ता, संजीव जय बमबम, अरुण कुमार सिन्हा, केशव किशोर मलिक, प्रतीक मिश्रा, सोमनाथ रॉय, छोटू कुमार, जज का भूमिका निभाए, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान. स्वाति कुमारी, द्वितीय स्थान, सोनी कुमारी और तृतीय स्थान. आर्या कुमारी में हासिल किया वहीं सांस्कृतिक नृत्य में प्रथम स्थान. अमरपाली कलानिकेतन दुमका, द्वितीय स्थान . मितराज क्रिएटिव डांस ड्रामा स्कूल के बच्चों ने हासिल किया, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, सुजीत बास्की, द्वितीय स्थान, मेहक कुमारी, और तृतीय स्थान, रूपा कुमारी ने हासिल किया,

वही मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, मुकेश मंडल, द्वितीय स्थान, बन्नालता घोष और तृतीय स्थान, प्रीतम प्यारे ने हासिल किया कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जीवन सेन, द्वितीय स्थान, अजय मोदी, और तृतीय स्थान, शिबन किस्कू ने हासिल किया विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र दुमका के द्वारा प्रमाण पत्र मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया वही भाग लिए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

वही मौके पर जिला अधिकारी कुश कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा विकास संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों तथा कुछ अन्य मंत्रालयों के सहयोग एवं समन्यव द्वारा कुछ विशेष कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का कार्य कर रहा है। इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से अच्छी नागरिकता के मूल्यों को विकासित करना धर्मनिरपेक्ष रूप से सोच और व्यवहार को विकसित करना, कौशल विकास करना और युवाओं को सृजनकारी एवं संगठनात्मक व्यवहार को अपनाने में सहायता करने पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।

वही मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन राज आगे बताते हुए कहा कि दृष्टिकोण सभी युवा युक्तियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन से जुड़ कर जिला से राज्य और राज्य से देश तक अपना नाम रोशन करने का एक सुनहरा अवसर देती है नेहरू युवा केंद्र एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें भारत सरकार हमेशा युवा और युवतियों का योग्यताओं का सम्मान किया है।
कार्यक्रम में राहुल नंदी, विक्रम कुमार, श्वेता कुमारी, पुष्पिता लायकए विनीता मरांडी, अनन्या चक्रवर्ती, प्रियांशु शर्मा मधु कुमारी, आर्यन सिंह, जीवन सेन, मृत्युंजय मिश्रा, विश्वनाथ, वर्षा कुमारी, सनी सिंह,हीरा कुमारी, शहीत सैकड़ों में युवा उपस्थित थे ।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराकर जीता अपना पहला मैच…. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil : करीब 9 करोड़ की लागत से बनेगा विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा कोल्ड स्टोरेज…. | Vananchal 24TV Live

admin

ईचागढ़ विधान सभा के 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर, विधायक के कार्यो का ग्रामीणों ने की सहराना … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin