June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Chandil बैठक में ओलचिकी हूल बैसी का जिला स्तरीय समिति का गठन, अध्यक्ष डाॅ अर्जुन टुडू उपाध्यक्ष सामू किस्कु, गोपाल मार्डी सचिव बनाया गया…  

Chandil बैठक में ओलचिकी हूल बैसी का जिला स्तरीय समिति का गठन, अध्यक्ष डाॅ अर्जुन टुडू उपाध्यक्ष सामू किस्कु, गोपाल मार्डी सचिव बनाया गया…  
Spread the love

 

ओलचिकी हूल बैसी की ओर से  नेपाल चंद्र बेसरा के अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई…

बैठक में ओलचिकी हूल बैसी का जिला स्तरीय समिति का गठन, अध्यक्ष डाॅ अर्जुन टुडू उपाध्यक्ष सामू किस्कु, गोपाल मार्डी सचिव बनाया गया…

अध्यक्ष डाॅ अर्जुन टुडू : ओलचिकी भाषा के विस्तार को लेकर जिला कमिटि का गठन एक नया पहल है । जिससे हमारे आने वाले नये युवाओं में भाषा और संस्कृति की पहचान बना रहें । 

चण्डिल: कल्याण पात्रा

रविवार को शीशमहल चांडिल में ओलचिकी हूल बैसी की ओर से  नेपाल चंद्र बेसरा के अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन गोपाल मार्डी ने किया। इस बैठक में संताली भाषा की पाठ्य-पुस्तकों को ओलचिकी लिपि में छपाया जाय, संताली भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाय, संताली भाषा के शिक्षकों की बहाली हो, संताली अकादमी का गठन किया जाय जैसे प्रस्तावों को सर्वसम्मति पारित किया गया।

इस बैठक में ओलचिकी हूल बैसी का जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष डाॅ अर्जुन टुडू उपाध्यक्ष सामू किस्कु, गोपाल मार्डी सचिव नवीन मुर्मू सह सचिव रतन मार्डी, किसून मुर्मू कोषाध्यक्ष भुजाय मुर्मू, सह कोषाध्यक्ष अक्षय हेमब्रम, नरेन्द्र मांझी एवं प्रत्येक प्रखंड से दो-दो कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो चार जुलाई को झारखंड बंद किया जाएगा। बैठक में विभिन्न प्रखण्डों से पारम्परिक स्वशासन व्यवस्था मांझी पारगाना महल के पदाधिकारी, आसेका झारखंड के पदाधिकारी, संताली लेखक संघ के पदाधिकारी तथा अन्य विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और समाज सेवी उपस्थित थे। अंत में सोनु राम मार्डी ने सभी को धन्यवाद दिया।

Related posts

सरायकेला:जमशेदपुर जिला कोर्ट कार्यालय में घुसकर कोर्ट क्लर्क पर जानलेवा हमले की जिला बार एसोसिएशन ने की घोर निंदा; उच्च स्तरीय जांच की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:मनरेगा एवं आवास योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा; लंबित योजनाओं मे प्रगति लाने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ramgarh सनातन धर्म हिंदू समाज के साथ हर वक्त खड़ी हूं सुनिता चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin