June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Troubled by the encroachment of the road by the so-called bullies the local people appealed to the Deputy Commissioner... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

तथाकथित दबंगों द्वारा रास्ता अतिक्रमण किए जाने से परेशान स्थानीय जनों ने उपायुक्त से लगाई गुहार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

तथाकथित दबंगों द्वारा रास्ता अतिक्रमण किए जाने से परेशान स्थानीय जनों ने उपायुक्त से लगाई गुहार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 के नगीना पूरी चित्रकूट छठ घाट सोसाइटी के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त के जनता दरबार में अपनी फरियाद लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. उपायुक्त ने सोसायटी वासियों की पीड़ा को गंभीरता से सुनी एवं तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए अंचल कार्यालय से रिपोर्ट तलब की है. बताया गया कि नगीनापुरी चित्रकूट छठ घाट सोसाइटी के दर्जन भर लोगों का रास्ता सोसायटी के दबंगों ने रोक दिया है. जिससे सोसायटी वासियों का आवागमन पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रहा है.

Advertisements

आलम यह है कि सोसायटी में नगर निगम की कोई योजना नहीं पहुंच रही है. न तो जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछा है, न घरों तक पाइपलाइन के जरिये गैस कनेक्शन पहुंचा है, न ही डोर टू डोर कचरा उठाव किया जा रहा है. प्रभावित लोग नगर निगम से लेकर हर संभावित दर पर फरियाद लगाकर थक चुके हैं. अंतिम उम्मीद के रूप में सोसायटी वासियों ने उपायुक्त दरबार में हाजिरी लगायी, जहां से उन्हें उम्मीद किरण नजर आयी है. सोसायटी वासियों के साथ उपायुक्त दरबार पहुंची पार्षद नीतू शर्मा ने उपायुक्त को मामले की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया, जिसपर उपायुक्त ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर:शौणिडक कल्याण परिषद आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार को पुष्प गुच्छ एवं शाॅल देकर सम्मानित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल :एस.एस+2 उच्च विद्यालय चांडिल सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में डॉ. राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पण के साथ धूम-धाम से मना शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छात्रों ने दी प्रस्तुति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शहीद निर्मल महतो मेला का समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह संपन्न…  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin