June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़ विधानसभा का विकास पहली प्राथमिकता सुनीता चौधरी. 12 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी  निर्माण का  किया शिलान्यास …. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़ विधानसभा का विकास पहली प्राथमिकता सुनीता चौधरी. 12 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी  निर्माण का  किया शिलान्यास …. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

जिले के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बारलोंग गांव में स्थित मध्य विद्यालय में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत डीएमएफटी मद से लगभग 12 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी  निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो बारलोंग मुखिया रेखा देवी, कुंदरूकलां मुखिया किशुनराम मुंडा द्वारा  संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़ कर किया गया। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में विकास कार्य मे और तेजी लाई जाएगी।

ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या न रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि धनेश्वर महतो ने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत माल्यार्पण व बुके देकर किया गया। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रम्हदेव महतो, बारलोंग पंसस निशा देवी, संवेदक चिंतामणी प्रसाद, सतीश महतो, संदीप महतो, सुलेंद्र महतो, ज्ञानी महतो, अमित महतो,  उषा देवी, आरती देवी, पूनम देवी सहित कई मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

BJMU  रांची महानगर – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : मुरूप पंचायत के उपमुखिया तापस महतो को मिला मुखिया का प्रभार, ग्रहण किया पदभार…

admin

Ramgarh : भारत सरकार के  रक्षा मंत्रालय के द्वारा राजपत्र जारी, रामगढ़ छावनी परिषद चुनाव स्थगित किया गया…

admin