October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के सचिव पद से कार्य मुक्त किए गए देवाधिदेव चटर्जी…

सरायकेला:रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के सचिव पद से कार्य मुक्त किए गए देवाधिदेव चटर्जी…
Spread the love

रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के सचिव पद से कार्य मुक्त किए गए देवाधिदेव चटर्जी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। पिछले 19 वर्षों से रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के सचिव पद पर आसीन रहे 93 वर्षीय देवाधिदेव चटर्जी को उनके सचिव पद से कार्य मुक्त कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी कर देवाधिदेव चटर्जी के उम्र और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के सचिव पद से कार्य मुक्त किए जाने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय से संबंधित सभी संचिका और अन्य पंजीयों को समिति के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला को हस्तांतरित करने का आदेश दिया है। और रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला को रेड क्रॉस सोसाइटी के समुचित कार्यों का अपने स्तर से निष्पादन करने के निर्देश दिए हैं।
देवाधिदेव चटर्जी ने बताया है कि रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां में उनके 19 वर्षों का कार्यकाल बेदाग और निष्कलंक रहा है। और इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कई मानव सेवा और आपदा प्रबंधन के कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं। जिनकी उन्हें आत्म संतुष्टि है।

Related posts

Chandil News : नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin