October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली कुख्यात ड्रग पेडलर डोली परवीन पर रविवार को हुआ जानलेवा हमला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली कुख्यात ड्रग पेडलर डोली परवीन पर रविवार को हुआ जानलेवा हमला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

जमशेदपुर: सुदेश कुमार

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली कुख्यात ड्रग पेडलर डोली परवीन पर रविवार को हुए जानलेवा हमले के बाद आदित्यपुर पुलिस एक्शन मोड में है. सोमवार को थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मुस्लिम बस्ती में दबिश दी, और डोली परवीन की मां गोल बीवी और दो उसकी भाभियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं पूरे आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हर आने जाने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी.

वहीं उन्होंने दावा किया है कि डोली पर हमला करने वाले आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. बता दे कि रविवार को डोली को उसके भतीजे छोटा राजू ने अपने घर पर बुलाकर गोली मार दी थी. गम्भीर अवस्था में डॉली को टीएमच ले जाया गया जहां से उसे रांची अपोलो ले जाया गया है उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसमें डोली का भाई मोजाहिद हुसैन, विधवा भाभी बेबी, बेबी का दामाद, उसका भतीजा छोटा राजू, और माशूक का नाम सामने आया है.

घटना के बाद से सभी फरार हैं. इधर सोमवार को पुलिस ने बस्ती में छापेमारी करते हुए डॉली की मां और उसकी दो भाभियों को हिरासत में लिया है. बता दें कि डॉली हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आयी है. उसका पूरा मायके परिवार ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्त है. जबकि पति कादिम खान सहित सभी देवर कुख्यात अपराधकर्मी हैं. फिलहाल सभी सलाखों के पीछे हैं. इस परिवार की वजह से आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर का जहां हब बना हुआ है वहीं अपराधियों का सेफ जोन भी है. वैसे थानेदार के एक्शन का क्या असर होता है इसपर हमारी नजर बनी रहेगी.

Advertisements




Related posts

सोलर एनर्जी में भारत की तकनीक ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति का सूचक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : अज्ञात अपराध कर्मियों ने ग्रामीण महिला को मारी गोली; गंभीर स्थिति में रेफर . . .

admin

Ranchi राज्य में थानेदार का भू माफिया और कई अपराधियों से सांठ गांठ होने की शिकायतें मिलने के बाद,राज्यस्तर पर गोपनीय स्तर से टीम गठित किए जाने की तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin