June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

आदित्यपुर:प्रचंड उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आदित्यपुर:प्रचंड उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

आदित्यपुर:नवीन प्रधान

आदित्यपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ईडी के साथ चल रहे शीत युद्ध के बाद पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार को धमकी दिया था, कि अब यदि ईडी किसी तरह की भी कार्रवाई करती है, तो देश की बिजली गुल कर देंगे। देश की बिजली गुल हो या ना हो पार्टी महासचिव के धमकी का असर सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर के बिजली उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।

जहा प्रचंड उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि तेनुघाट से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है जिस वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। विद्युत विभाग के जीएम श्रवण कुमार ने बताया कि केंद्र से बिजली कटौती की गई है। अब सवाल यह उठता है कि झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र की बत्ती गुल करने की धमकी दी थी, उल्टा केंद्र ने तेनुघाट की बिजली कटौती कर झारखंड सरकार को आइना दिखा दिया है।

विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने बताया कि 3 सितंबर तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी, उसके बाद ही उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है।इसका मतलब साफ है, कि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को अभी 2 दिन और बिजली की समस्या झेलनी होगी।हालांकि बिजली विभाग के आलाधिकारियों पर इस भीषण बिजली संकट से कोई लेनादेना नहीं है। उन्हें बस सरकार से मिले टार्गेट को अचीव करना है। वैसे इस भीषण बिजली संकट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा पहुंचे सरायकेला,की विभागीय समीक्षा…

admin

री और डिनपुइया ने लोयोला में जमशेदपुर एफसी के ग्रासरूट स्कूल का दौरा किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : ब्रेक के बाद सरायकेला में रविवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश; डैमेज बिल्डिंग के ढहने से बाल बाल बचे शिक्षक तरुण; अल्टो वाहन हुई क्षतिग्रस्त…. | Vananchal 24TV Live

admin