October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एसपी कार्यालय में कार्यरत लिपिक तारा कुमारी की टीएमएच में इलाज के दौरान हुई मौत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:एसपी कार्यालय में कार्यरत लिपिक तारा कुमारी की टीएमएच में इलाज के दौरान हुई मौत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरायकेला-खरसावां में कार्यरत लिपिक तारा कुमारी का टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गया। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि लिपिक तारा कुमारी की तबीयत बीते 4 जुलाई को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रात्रि में टीएमएच जमशेदपुर के सीसीयू में भर्ती कराया गया था।

जहां 11 जुलाई मंगलवार की देर शाम टीएमएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि अनुकंपा के आधार पर तारा कुमारी पुलिस विभाग में लगभग 2 वर्ष पूर्व लिपिक के पद पर भर्ती हुई थी। तारा कुमारी के पति पुलिस विभाग में थे। जिनकी 2018 में मौत हो गई थी। तारा कुमारी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

तारा कुमारी की मौत की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ सरायकेला हरविंदर सिंह टीएमएच पहुंचे। जहां उन्होंने तारा कुमारी के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। इधर लिपिक तारा कुमारी के असामयिक निधन से पुलिसकर्मियों के बीच भी शोक की लहर है।

Advertisements




Related posts

“जय राधे गोविंदो” के नाम से चल रहे दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आज जागरण रात्रि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आज शामिल होंगे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतिम तैयारी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा… | Vananchal 24TV Live

admin

100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी…

admin