June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
000 cash ... 2 49 Chowka police arrested one with 700 grams of opium News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चौका पुलिस को 700 ग्राम अफीम, 2,49,000 नकद के साथ एक गिरफ्तार …

चौका पुलिस को 700 ग्राम अफीम, 2,49,000 नकद के साथ एक गिरफ्तार …
Spread the love

चौका पुलिस को 700 ग्राम अफीम, 2,49,000 नकद के साथ एक गिरफ्तार …

चांडिल : परमेश्वर  चौका थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करवाई कर पुलिस ने अफीम का गादा लेकर जा रहे युवक को चौका थाना अंतर्गत दिरलोंग एनएच 33 पर रोड कटिंग के पास धर दबोचा। इस बात की जानकारी अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी संजय कुमार सिंह ने दी ।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। उक्त स्थल से पुलिस द्वारा तलाशी के क्रम में किए गए इस करवाई में गिरफ्तार युवक का नाम सुजीत कुमार साहू (उम्र-30 वर्ष) है जो जमशेदपुर बर्मामाइंस का रहने वाला है, तलाशी के क्रम में पुलिस को 700 ग्राम अफीम, 2,49,000 नकद, एक ओप्पो मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल (JH 05 CU – 2887) बरामद हुआ है। छापेमारी दल में डीएसपी चांडिल संजय कुमार सिंह, चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, एसआई अभिजीत कुमार एएसआई रूबलाल मंडल एवं चौका थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।

संजय कुमार सिंह (डीएसपी चांडिल अनुमंडल)

 

Related posts

सरायकेला बीडीओ ने विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : अमूल इंडस्ट्रीज प्राईवेट .लिमिटेड. यूनिट-2 के कार्यरत मजदूर कम्पनी के विरोध में विभिन्न मांगों को लेकर किया हड़ताल….

admin

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में एडीजे वन की अदालत ने तीन आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin