June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ व्रत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ व्रत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay : कठिन तप व्रत और लोकआस्था का महापर्व छठ व्रत मंगलवार सुबह छठ व्रतियों द्वारा उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय सरायकेला के स्थानीय खरकाई नदी के जगन्नाथ घाट में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

Advertisements

इस दौरान घाट में भक्त श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी। और छठ के मनोहारी गीतों से छठ घाट गुंजायमान रहा। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रती अहले सुबह ही छठ घाट पहुंच चुके थे और जैसे ही भगवान भास्कर का उदय हुआ व्रतियों ने विधिपूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। जिसके बाद छठ व्रतियों द्वारा दीपदान, हवन यज्ञ और देव दर्शन किया गया।

इसके साथ ही इस महापर्व का समापन हुआ। और छठ व्रतियों का 36 घंटे से चली आ रही निर्जला उपवास व्रत तोड़ा। सरायकेला में चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ के चलते पूरे नगर का माहौल छठमय बना रहा। इससे पूर्व सोमवार शाम को छठ व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था।

Advertisements




Related posts

Jamsepur News पिछड़ों के हक के लिए लड़ी जाएगी लड़ाई, रामचंन्द्र साहिस ने कहा- जल्द होगा आंदोलन का आगाज… | Vananchal 24TV Live

admin

सोनाराम बोदरा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:शैक्षणिक विकास के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin