October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News क्राइम जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

चांडिल- एसपी आंनद प्रकाश ने मिनी शराब फैक्टरी का किया निरीक्षण, कहा -शराब माफियाओं को उखाड़ फेंका जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल- एसपी आंनद प्रकाश ने मिनी शराब फैक्टरी का किया निरीक्षण, कहा -शराब माफियाओं को उखाड़ फेंका जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements

Advertisements

चांडिल। बीते दिनों चांडिल थाना क्षेत्र के बिरिगोड़ा स्थित एक वेयरहाउस में संचालित हो रही मिनी शराब फैक्टरी का भांडा फूटने के बाद पूरे कोल्हान प्रमंडल में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी मिनी शराब फैक्टरी के चलते चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार पर विभागीय कार्रवाई भी हुई। । थाना प्रभारी अजित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब जिले में अवैध शराब के खिलाफ स्वयं एसपी आनंद प्रकाश ने कमर कस ली है और लगातार थानेदारों को दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।

आज एसपी आनंद प्रकाश ने स्वयं बिरिगोड़ा के मिनी शराब फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर समेत सशस्त्र बल शामिल थे। इस दौरान एसपी आनंद प्रकाश ने मिनी शराब फैक्ट्री का निरीक्षण किया। नकली शराब बनाने की विधि तथा वेयरहाउस के मालिक की जानकारी ली। एसपी आनंद प्रकाश ने अधिकारियों को तत्काल जमीन मालिक समेत क्षेत्र के तमाम शराब माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया।

शराब माफियाओं की खैर नहीं, उखाड़ फेंका जाएगा-

एसपी आनंद। प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में शराब माफियाओं को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बीते पंचायत चुनाव के समय भी चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था।

 

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : बीस्ट क्लासिक बेंच प्रेस डेडलिफ्ट और push-pull चैंपियनशिप में जिले के तीन बॉडी बिल्डरों ने जीते पदक . . .

admin

राँची : ओरमांझी इरबा में माउंट कारमेल स्कूल, ओरमांझी की बस दुर्घटनाग्रस्त,बस में सवार 40 बच्चे घायल…

admin

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आकाशवाणी चौक पर महात्मा गांधी की तस्वीर एवं सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin