June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil याद किये गए कुकड़ू नक्सली घटना में शहीद जवान, पुलिसकर्मियों व प्रबुद्ध जनों ने दिया श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Chandil याद किये गए कुकड़ू नक्सली घटना में शहीद जवान, पुलिसकर्मियों व प्रबुद्ध जनों ने दिया श्रद्धांजलि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

याद किये गए कुकड़ू नक्सली घटना में शहीद जवान, पुलिसकर्मियों व प्रबुद्ध जनों ने दिया श्रद्धांजलि…

चांडिल (विद्युत महतो ) अनुमंडल के तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकड़ू साप्ताहिक हाट बाजार में 14 जून 2019 को हुए नक्सली घटना के 04 साल पूरा होने पर बुधवार को तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी रितेश कुमार के अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की गया। जहां तिरुलडीह थाना में पदस्थापित जवानों, अधिकारियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने घटना में शहीद सभी पांचों पुलिसकर्मियों के चित्र पर बारी-बारी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन में रखा गया। कार्यक्रम में तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने घटना में शहीद जवानों को नमन करते हुए समाज से भटके हुए लोगो समाज के मुख्यधारा में लौटने की अपील की। मालूम हो कि 14 जून 2019 को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट बाजार में हार्डकोर नक्सली रहे महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने पुलिस गश्ती पर धावा बोल बोलकर इस घटना को अंजाम दिया था। जहां इस घटना में दो एएसआई ओर तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

Advertisements

Advertisements

वहीं, नक्सलियों ने पुलिस जवानों के हथियार भी लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना में शामिल अबतक एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है। वहीं, कांड का मास्टरमाइंड महाराज प्रामाणिक ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। श्रद्धांजलि सभा में एएसआई हरदेव पासवान, एएसआई अशोक कुमार मिंज, हवालदार सागर हेम्ब्रम, हवालदार दीपिक एक्का, हवालदार अवध किशोर दुबे, कुकड़ू प्रखंड के उप प्रमुख मो. एकराम, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, छात्र नेता बिकास ठाकुर, चौड़ा के उप मुखिया लाल मोहम्मद आंसरी, वार्ड सदस्य चौड़ा के समेद आंसरी,सायेद आंसरी, निज़ाम आंसरी, कैलाश साव, दीपक कुमार गोप, रामपद गोप, प्यारेलाल कुमार आदि ग्रामीण एवं तिरुलडीह थाना के पुलिस कर्मी मौजूद थे।

ये पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

एएसआइ गोवर्धन पासवान, एएसआइ मनोधन हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, आरक्षी डिब्रू पूर्ति और आरक्षी युधिष्ठिर मलुवा इस घटना में शहीद हो गए थे।

  रितेश कुमार थाना प्रभारी

Advertisements




Related posts

Saraikela News : जिले के प्रशासनिक गलियारों में पैठ रखने वाले को आदित्यपुर थाना के करीब से ले गई बिहार पुलिस…..

admin

Saraikela : मैट्रिक इंटर की वार्षिक परीक्षा में मैट्रिक के 3 तथा इंटर के 35 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित…

admin

Saraikela News : बिना सूचना के डीआरएम पहुंचे कांड्रा स्टेशन कर्मचारियों में भय का माहौल ,कांड्रा स्टेशन में  टाटा -पटना  और  टाटा -कटिहार  ट्रेन के ठहराव के लिए ग्रामीणो ने मांग पत्र सौपा….  | Vananchal 24TV Live

admin