June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शहर शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil क्षेत्रीय ही करे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व – डॉ0 अमर कुमार चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Chandil क्षेत्रीय ही करे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व – डॉ0 अमर कुमार चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के ए एन प्लस 2 उच्च विद्यालय पिलीद परिसर में समाज की दिशा व दशा पर चिंतन सभा का आयोजन किया गया। चिंतन सभा की अध्यक्षता योगेन्द्र नाथ महतो ने किया। वहीं सभा में मुख्य अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्टर अमर कुमार चौधरी उपस्थित हुए। सभा का संचालन समाजसेवी बृन्दावन प्रसाद महतो ने किया ।

Advertisements

Advertisements

सभा में झारखंड की राजनीतिक परिदृश्य पर चिंतन मनन किया गया। वहीं क्षेत्र में जनसंख्या बहुलता के आधार पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के विषय पर चर्चा किया गया। रांची लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों द्वारा स्थानीय नेताओं को टिकट से दरकिनार करने का मामला पर भी जोरदार चर्चा किया गया। वहीं जाती बहुल के हिसाब से कुर्मी समाज को राजनीतिक पार्टियों द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए जाने को लेकर रणनीति बनाई गई। चिंतन सभा में लोकसभा चुनाव में बाहर के थोंपे गए उम्मीदवार का जोरदार विरोध करने का फैसला लिया गया।

चिंतन सभा में लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों पर स्थानीय उम्मीदवार देने के लिए पार्टीयों पर दबाव बनाने पर विचार किया गया। वही मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्टर डाक्टर अमर कुमार चौधरी ने कहा कि स्थानीय नेताओं को राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवार नहीं बनाना एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ,समाजीक कार्यकर्ता व शिक्षित वर्ग को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बाहर से थोंपा गया उम्मीदवार चुनाव जीतकर आते हैं और क्षेत्र में कभी दिखाई नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय लोगों का अपने क्षेत्र में एक लगाव रहता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अपने विकास के बारे में भली-भांति जानकारी रखते हैं। रांची लोकसभा में लोकसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार बनाए जाने के लिए लोगों का सुझाव आया। मौके पर शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नेहरू महतो, पूर्व शिक्षक रेनुका महतो, गुरूचरण महतो, कमला कांत महतो, परशुराम महतो,शिवचरण महतो , फतुराम महतो, दिलीप कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS :सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर डीडीसी ने की बैठक; 1 अक्टूबर को स्वच्छता के लिए ‘एक तारीख, एक घंटा’ कार्यक्रम का होगा आयोजन; कार्य योजना निर्धारित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur : अखिल भारतीय युवा संघ के होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह…

admin