June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News : Government has distributed assets worth lakhs in your door program... News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाखों की परिसंपत्तियों का किया वितरण… | Vananchal 24TV Live

Chandil News : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाखों की परिसंपत्तियों का किया वितरण… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

चांडिल(विद्युत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत सचिवालय परिसर में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दुसरे चरण में सखी मंडलों के बीच लाखों रूपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया । बीडीओ राकेश गोप , प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, मुखिया सुधीर सिंह मुण्डा व उप प्रमुख मोहम्मद अकरम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने परिसम्पतियों का वितरण किया। कार्यक्रम में फुलो झानो योजना में दस हजार का डेमो चेक दिया गया। कार्यक्रम में गोद भराई व अन्नप्राशन आदि रस्म भी किया गया ।

Advertisements

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में लोगों ने आवेदन दिया। वहीं बीडीओ राकेश गोप ने कहा की आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम के सफलता को देखते हुए फिर से दुसरे चरण की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा करने का निर्देश दिया गया है । कहा की आगे भी लोगों को अपनी सरकारी लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी सफल हो रहा है , ग्रामीणों को लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर विभाग द्वारा पंचायत के ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर कारवाई करते हुए निष्पादन किया जा रहा है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : झामुमो द्वारा जागरूकता वाहन को किया गया रवाना… | Vananchal 24TV Live

admin

अनगड़ा प्रखंड के  मॉडल विद्यालय के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sarikela News : भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, शामिल हुए भाजपा नेता गणेश माहली… | Vananchal 24TV Live

admin