October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News: MLA inaugurated two transformers faced the problems of villagers News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : विधायक ने किया दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों के समस्याओं से हुए रूबरू

Chandil News : विधायक ने किया दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों के समस्याओं से हुए रूबरू
Spread the love

विधायक ने किया दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन,

ग्रामीणों के समस्याओं से हुए रूबरू

चाण्डिल ( विद्युत महतो )  सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मातकामडीह व रघुनाथपुर गांव में विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। विधायक ने गांव में ग्रामीणों से से मिले और समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक ने रघुनाथपुर व मतकामडीह में कच्ची रास्ता का भी निरीक्षण किया व पीसीसी सड़क बनाने की बात कही। वहीं रघुनाथपुर में ग्रामीणों ने विधायक से पेयजल समस्या से निजात दिलाने, पीसीसी सड़क बनवाने व गांव में बिजली कनेक्शन कराने व मीटर लगवाने का मांग किया।
वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि मतकामडीह व रघुनाथपुर में 25-25 केवि का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत भी हुए। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर में बिजली कनेक्शन को लेकर बिजली विभाग से बात किया गया और गांव में कैम्प लगाकर बिजली कनेक्शन देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मांगों पर अमल करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर आप्त सचिव काबलु महतो , पंचानन पातर, अघोर महतो ,हरेन महतो, हाकीम महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

100 दिवसीय विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी…

admin

RAJNAGAR NEWS : खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।

admin

Seraikela news :आर्का जैन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेश बैस…. | Vananchal 24TV Live

admin