June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
AJSU will come in Ichagarh: Sudesh Kumar Mahto... Chandil News : Days of JMM are over News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : झामुमो के दिन पूरे हुए, ईचागढ़ में आजसू ही आएगा : सुदेश कुमार महतो… | Vananchal 24TV Live

Chandil News : झामुमो के दिन पूरे हुए, ईचागढ़ में आजसू ही आएगा : सुदेश कुमार महतो… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

ईचागढ़ के पिलीद स्टेडियम में हुआ आजसू का मिलन समारोह

(नीमडीह के जिला परिषद प्रत्याशी पवित्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोग आजसू में हुए शामिल)

 

चांडिल (विद्युत महतो) ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद स्टेडियम में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। इसके अलावा समारोह में केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी हरेलाल महतो, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, विजय मानकी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, प्रोफेसर रविशंकर मौर्या आदि मौजूद रहे। मिलन समारोह में ईचागढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख अलोमनी देवी, नीमडीह के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी एवं भाषा संघर्ष समिति के नेता पवित्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगों को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

Advertisements

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार स्थानीय नीति और पिछड़ा आरक्षण को लेकर सिर्फ राजनीति कर रही हैं। एक तरफ खतियान की बात तो करती हैं दूसरी ओर बाहरी तत्वों को बढ़ावा दे रही हैं। सरकार के संरक्षण में गैर खतियानी लोग फलफूल रहे हैं। वर्तमान में ईडी के जांच के दायरे में आए हुए वह लोग खतियानधारी हैं क्या? सुदेश कुमार महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि तैयार रहें, इस सरकार के बुरे दिन आ चुके हैं। यह सरकार और पूरा झामुमो समाप्त होने जा रही हैं, इसलिए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू ही आएगा, केला छाप ही आएगा।

Advertisements

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार स्थानीय जनप्रतिनिधि की मांग है। क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आवश्यकता भी पूरी नहीं हो रही हैं। जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल है। इसलिए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू का नेतृत्व आना चाहिए।
इस मौके पर केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, योगेंद्र नाथ महतो, गुरुपद सोरेन, जसवीर सिंह, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो, तुलसी महतो, शिवेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी अजय भटनागर केंद्र में एडीजी बने,झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से टाउन हॉल सरायकेला में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन; चयनित लाभुकों के बीच 23.09 करोड़ के परिसम्पतियों का किया गया वितरण  . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत हुआ शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin