June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News : Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Chandil Nagar Unit celebrated Lord Birsa Munda Jayanti as Tribal Pride Day .. News कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : जैन इंटरनेशनल स्कूल में क्विज, भाषण, डांस कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

Chandil News : जैन इंटरनेशनल स्कूल में क्विज, भाषण, डांस कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

चांडिल (बिधुत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा में मंगलवार को जैन इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के उपलक्ष्य पर बाल दिवस मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक डांस , संगीत आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, डांस कम्पिटीशन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुकडू प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद, जैन इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर जैनुद्दीन अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बाल दिवस के मौके पर स्कूल के बच्चों ने मन मोहा प्रस्तुती कर लोगों को भी झुमने पर मजबुर कर दिया। वहीं विजेताओं को अतिथियों के हाथों से मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। स्कूल के डायरेक्टर जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि बच्चों का प्रतिभा को निखारना ही प्राथमिकता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू बच्चों को काफी प्यार करते थे, इसलिए बच्चों को उनके संबंध में जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजेताओं बच्चों को मेडल देकर उत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि सुदुरवरर्ती गांवों के बच्चे भी शिक्षा के साथ किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है । मौके पर चौड़ा के ग्राम प्रधान शंकर सिंह मुंडा, मो. अजहर आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ एनआईएलपी-एनआईओएस की परीक्षा; डीएसई चार्ल्स हेंब्रम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : दीपावली व बंदना पर्व के शुभ अवसर पर डोबो बस्ती में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बना जर्मन 11 डोबो…

admin

RAJNAGAR BREKING : दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर पुलिस एक्शन में… आर्म्स और नशीले पदार्थ पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र। अब नशापान कर वाहन चलाने वाले की खैर नहीं : थाना प्रभारी | Vananchal 24TV Live

admin