June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News: Dozens of people from Kukadu block joined AJSU News झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : कुकडू प्रखंड के दर्जनभर लोग आजसू में हुए शामिल

Chandil News : कुकडू प्रखंड के दर्जनभर लोग आजसू में हुए शामिल
Spread the love

कुकडू प्रखंड के दर्जनभर लोग आजसू में हुए शामिल

 

चांडिल (बिधुत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के कुकडू प्रखंड के विभिन्न गांवों के दर्जनभर लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय सभी ने पार्टी की सदस्यता ली। आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। आजसू नेता हरेलाल महतो ने सभी को सदस्यता दिलाई और पार्टी के विचारों पर चलकर लोगों की सेवा करने का अपील किए। हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू की सदस्यता ग्रहण करने मात्र से समाज का कल्याण नहीं हो सकता है। बल्कि आजसू के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। समाज के गरीब, शोषित, वंचित लोगों की सेवा करें। इसके साथ साथ संगठन की मजबूती के लिए भी काम करें।
आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गुलजार आलम, छुटु सिंह मुंडा, सोमचांद महतो, बांकेश्वर महतो, विश्वनाथ सिंह मुंडा, धर्मु महतो, जब्बार अंसारी, प्रदीप कुमार महतो, दुर्योधन महतो आदि शामिल हैं।

Related posts

CHANDIL BREAKING NEWS : बिहार से जमशेदपुर जा रही महरानी बस दारूदा में दुर्घटनाग्रस्त

admin

Saraikela : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय तपन बागची को दी श्रद्धांजलि…

admin

Chandil : पहाड़िया और स्थानिय ग्रामीणों ने नापी की किया विरोध लौटना पड़ा अंचल अमीन को…. पुरे मामले में मुखिया ने कहा….ज्ञान तनेजा का नाम पंजी 2 में अंकित कैसे ? | Vananchal 24TV Live

admin