June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News क्राइम झारखण्ड दुमका संथाल सुर्खियां

मृत महिला के सिर और गर्दन में मिले हैं गोली के निशान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मृत महिला के सिर और गर्दन में मिले हैं गोली के निशान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

*गोली मारकर महिला की हत्या, बंद पड़े पत्थर खदान से शव बरामद*

दुमका के बंद पड़े पत्थर खदान से रविवार को एक 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से हंसडीहा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर हंसडीहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच बड़ी मशक्त के बाद रस्सी के सहारे शव को पत्थर खदान से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त महिला के पास से बरामद पर्स में रखें आधार कार्ड और बैंक पासबुक से हुई है।

Advertisements

Advertisements

मृतका की पहचान हंसडीहा निवासी विनोद जायसवाल की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई। पुलिस घटना स्थल से मंगलसूत्र, लेडीज पर्स, लेडीज सेंडिल, खून लगे कपड़े और खून का सेम्पल बरामद किया है। घटना स्थल पर चार पहिये वाहन के निशान भी मिले हैं। जो शव को देखने पहुंचे लोगों के आवागमन से मिट चुका है। मनीषा के पहले पति विनोद जायसवाल की माने तो मनीषा का तलाक न्यायलय से दिसम्बर 2022 में हो गया है।

तलाक के पहले से ही वे दुमका में रह रही थी। दोनों बच्चों को न्यायलय के द्वारा उन्हें सुपुर्द किया गया। मनीषा अक्सर अपने बच्चों से मिला करती थी। मनीषा मूल रूप से भागलपुर के एकचारी की रहने वाली थी। वर्ष 2008 में उसकी शादी हंसडीहा के बिनोद जायसवाल से हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्री और एक पुत्र हुआ। तलाक के बाद मनीषा दुमका के रसिकपुर मुहल्ले में रहकर ब्यूटीपार्लर चलाया करती थी।

इधर घटना की सूचना पर मनीषा के भाई और बहनोई हंसडीहा थाना पहुंचे। जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टर्माटम के लिए दुमका भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही हैं। महिला की गोली मारकर हत्या कर देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ शिवेंद्र, सर्कल इंस्पेक्टर संजय सुमन, थाना प्रभारी रोहित कुमार, एसआई सचिन मिश्रा, खुर्शीद आलम, एएसआई अनुरंजन मिंज नें घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटे है।

मनीषा अक्सर अपने बच्चों से मिला जुला करती थी
मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है जो अपने पिता विनोद जायसवाल के साथ हंसडीहा में रहते हैं। हालांकि बच्चे को या बच्चे की मां को आपस में मिलने में कोई प्रतिबंध नहीं था। जब कभी उन लोगों को मिलने का मन करता था तो वे लोग आपस में मिला जुला करते थे।

घटना को रहस्यमय तरीके से दिया गया अंजाम
घटना स्थल पर मिले साक्ष्य से ये कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद शव को पत्थर खदान के खाई में छुपा देने की साजिश थी जो कि नाकाम रही। बरामद शव के शरीर में रस्सी बंधा हुआ था। वहीं एक बोरे में पत्थर के टुकड़े भी मिले हैं। उक्क्त बोरे में भी रस्सी बंधा हुआ था।

जिससे ये कयास लगाया जा रहा है कि अपराधी शव के साथ पत्थर भरे बोरे को बांध कर खाई में फेंकने के फिराक में थे। रस्सी टूट जाने व शव खाई के किनारे चले जाने की वजह से अपराधी पुनः अपने बनाये प्लान के अनुसार अंजाम देने में असफल रहे व शव को जस के तस स्थिति में छोड़कर फरार हो गए।

मृतका के शरीर पर पाए गए हैं गोलियों के निशान।
मनीषा के सिर और गर्दन पर दो जगह गोलियों के निशान पाए गए हैं।वहीं शव के चेहरे पर खून लगे रहने के कारण शव को पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। फिर शव के समीप से मिले पर्स में आधार कार्ड व बैंक पासबुक से शव की शिनाख्त हुई।

पुलिस मनीषा के वर्तमान पति से कर रही पूछताछ
पुलिस मनीषा के वर्तमान पति प्रकाश मंडल से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा प्रकाश मंडल के काले रंग की स्कॉर्पियो को भी जप्त कर थाना लाया गया है।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : बिना सूचना के डीआरएम पहुंचे कांड्रा स्टेशन कर्मचारियों में भय का माहौल ,कांड्रा स्टेशन में  टाटा -पटना  और  टाटा -कटिहार  ट्रेन के ठहराव के लिए ग्रामीणो ने मांग पत्र सौपा….  | Vananchal 24TV Live

admin

समेकित क्षेत्रीय केंद्र, नामकुम,रांची (एसवीनिरतार,दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन )द्वारा स्वच्छता अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में हुआ नए सत्र 2023 का “आगमन”, नवनामांकित छात्रों को मिला मार्गदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin