October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
accident on rajnagar News Rajnagar breking Rajnagar CHC क्राइम जरा हटके पूर्वी सिंहभूम शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

BREKING NEWS :राजनगर में भीषण सड़क हादसा। 407 वाहन पलटने से 12 यात्री घायल।राजनगर सीएचसी में चल रहा ईलाज।

BREKING NEWS :राजनगर में भीषण सड़क हादसा। 407 वाहन पलटने से 12 यात्री घायल।राजनगर सीएचसी में चल रहा ईलाज।
Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़..
राजनगर में भीषण सड़क हादसा। 407 वाहन पलटने से 12 यात्री घायल।राजनगर सीएचसी में चल रहा ईलाज।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- हाता – चाईबासा NH 220 मुख्य मार्ग राजनगर थाना क्षेत्र के लकड़ा कोचा मोड़ के पास शुक्रवार रात के लगभग 8:30 बजे चाईबासा की ओर से आ रही 407 डाला टेंपो संख्या(JH05AK 7757)पलटने से टेंपो में सवार 12 यात्री घायल। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया।हालांकि सभी 12 यात्रियों में 7 यात्रियों को चोट लगी है।बाकी को हल्की खरोंचे आई है।वहीं सभी घायलों का ईलाज समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
सभी यात्री जमशेदपुर मानगो आजाद बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे है।407 डाला टेम्पो चाईबासा से टाटा लौट रही थी।वहीं रोला के पास लकड़ा कोचा मोड़ में सामने से आ रही हाइवा के लाईट से टेम्पो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया ।जिससे टेम्पो सड़क किनारे पलट गई।407 टेम्पो के डाला में 9 युवक और टेंपो के अंदर चालक समेत एक महिला व एक पुरुष सवार थे।
हालांकि सभी यात्रियों को किसी के हाथ तो किसी के कमर व पैर में चोटें आई है।समाचार लिखे जाने तक सभी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Related posts

Chandil : तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत,आकाश महतो ने विधि व्यवस्था पर उठाया सवाल…. | Vananchal 24TV Live

admin

Dhanbad news धनबाद के मुथूट फाइनांस में लूटने आए अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, एक डकैत हुआ ढेर… | Vananchal 24TV Live

admin

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा दिवस का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin