October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 21 को…

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 21 को…
Spread the love

पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 21 को…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा संगठन के द्वारा 21 सितंबर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि उक्त सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में रक्तदान शिविर और समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं। इसी निमित्त सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में ब्लड बैंक सरायकेला में सुबह 9:00 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने निवेदन करते हुए शहरवासियो से आग्रह किया है कि इस शिविर में रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी लगातार सरायकेला ब्लड बैंक में रक्तदान करते आ रही है। रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है बल्कि रक्तदान करने से शरीर में फुर्ती और ताजगी बनी रहती है और बहुत सारे बीमारी होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

Related posts

छठ घाटों का किया निरीक्षण व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली,टाटी तालाब छठ घाट का निरीक्षण करते बीडीओ व जनप्रतिनिधि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA : नाबालिग के अपहरण का आरोपी बोकारो से गिरफ्तार, नाबालिग भी बरामद . . .

admin

उत्कलीय ब्राहमण समाज सरायकेला का सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार 12 को; तैयारी को लेकर हुई बैठक . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin