June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा ने राजनगर की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा ने राजनगर की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में शिक्षा का घोर अभाव देखा जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी राजनगर जैसे प्रखंड में जहां बड़ी आबादी निवास करती है वहां शिक्षा की जैसी व्यवस्था होनी चाहिए वैसी व्यवस्था नहीं है। वहां के बालक बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इंटर पास करने के पश्चात छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है।

इसका मुख्य कारण यह है कि राजनगर में डिग्री कॉलेज एवं महिला डिग्री कॉलेज तथा आईटीआई कॉलेज नहीं है। यह एक विकट समस्या है वहां के बच्चे बच्चियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु टाटा अथवा सरायकेला जाना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ तो पड़ता ही है। साथ ही पठन-पाठन में भी काफी दिक्कतें होती है। जिसका निदान होना अति आवश्यक है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुआ ने कही।

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहे कि राजनगर क्षेत्र के विकास हेतु भाजपा एवं जनमानस के द्वारा जो आंदोलन चलाया जा रहा है वह पूर्णत: सही है। हमारा सरकार से मांग है कि राजनगर में डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज एवं आईटीआई की स्थापना हो ताकि वहां के बच्चे बच्चियां को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके तथा कोई भी बच्चे बच्चियां शिक्षा से वंचित न रह सकें।

Advertisements




Related posts

Hazaribagh News : गोला में हाथी के कुचलने से सावन महतो की धटना पर ही मौत 

admin

Ranchi News : शिवलोकधाम पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर सांसद संजय सेठ कल तोरणद्वार का रखेंगें आधारशीला……. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:चार दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला के दूसरे दिन दर्जनों भक्त श्रद्धालुओं ने किया दर्शन लाभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin