June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

भाजपा नेता राजकुमार सिंह दीपावली का त्योहार गरीब जरूरतमंद सबर और आदिवासी बच्चों के साथ मनाया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भाजपा नेता राजकुमार सिंह दीपावली का त्योहार गरीब जरूरतमंद सबर और आदिवासी बच्चों के साथ मनाया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

घाटशिला: दीपक नाग (झा0 ब्यूरो)

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हर साल की तरह इस बार भी दीपावली का त्योहार गरीब जरूरतमंद सबर और आदिवासी बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ मनाया। भाजपा नेता राजकुमार सिंह दीपावली के एक दिन पूर्व शनिवार को घाटशिला प्रखण्ड क्षेत्र के अति सुदूर केंदोपोषी और घोटिडुबा सबर बस्ती पहुंचे तथा गरीब जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की। राजकुमार सिंह ने सैकड़ों बच्चों के बीच सोमपापड़ी, मिठाई, दीप, बत्ती, तेल, फुलझड़ी, पटाखे आदि का वितरण किया। उन्होंने छोटे.छोटे बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाया तथा जमकर मस्ती की।

इस दौरान लोगों का मुंह मीठा कराकर दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंदों तक ना सिर्फ सुख.सुविधा पहुंचाना है, बल्कि त्योहार की खुशियां भी गरीब जरूरतमंदों के साथ मिलकर शेयर करना है। दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा पर तैनात जवानों के साथ मिलकर त्योहार मनाते है।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का त्योहार है। दीपावली जाती और धर्म से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलकर मनाने का त्योहार है। यही कारण है कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कर रहे है। उन्होंने कहा कि छोटे.छोटे बच्चों के चेहरे पर छाने वाली खुशियां ही उनकी असली त्योहार है।

उन्होंने सभी से दीपावली पर अपने.अपने घर दिए से रौशन करने तथा मुंह मीठा कर फुलझड़ी जलाने की अपील की। साथ ही सभी के जीवन मे सुखए शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की। भाजपा के घाटशिला मण्डल अध्यक्ष राहुल पांडेय ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजकुमार सिंह के प्रयास से हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच त्योहार के मौके पर खाद्य सामग्रियों और अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया जाता है जो काफी सराहनीय है।

वहीं दीपवली के एक दिन पूर्व मिठाई, फुलझड़ी, दीप, बत्ती, तेल आदि पाकर बच्चों के साथ ही उनके परिजनों के भी चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर भादुवा के पंचायत समिति सदस्य उमापद मानकी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक दंडपातए जगदीश अग्रवाल, दामपाड़ा मण्डल अध्यक्ष मुकेश भकत, महामंत्री नंदलाल भकत आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिले भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जागरूकता पूर्वक राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई…

admin

अनिश्चितकालीन रेल टेका दोहर छका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर आदिवासी कुर्मी समाज ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin