June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : संवर्धना उत्सव आयोजित कर पुरस्कार विजेता कलाकारों को किया गया सम्मानित…

Saraikela : संवर्धना उत्सव आयोजित कर पुरस्कार विजेता कलाकारों को किया गया सम्मानित…
Spread the love

संवर्धना उत्सव आयोजित कर पुरस्कार विजेता कलाकारों को किया गया सम्मानित…

सरायकेला Saraikela । वर्ष 2019 के संगीत नाटक अकैडमी से सम्मानित छऊ कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक और वर्ष 2019 के ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित विश्वनाथ कुंभकार के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आचार्या छऊ नृत्य विचित्रा इंद्रटांडी सरायकेला के तत्वाधान इसे लेकर संवर्धना उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका संचालन करते हुए पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य ने कहा कि यह सरायकेला और छऊ जगत के लिए गौरव का विषय है। इसे बनाए रखना और विकसित करना सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

मौके पर दोनों सम्मानित कलाकारों को माला पहना कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपनिदेशक रंजीत आचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी सुदीप पटनायक, जलेश कवि, नाथू महतो, रजत पटनायक, भोला महंती शहीद दर्जनों की संख्या में छऊ कलाकार और कलाप्रेमी मौजूद रहे।

Related posts

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने पत्रकार की दुकान पर गोलीबारी मामले का उद्भेदन, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है….

admin

सरायकेला:अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने दिया धरना…

admin

सरायकेला:उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुचाई का किया औचक निरीक्षण; संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश; निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर दलभंगा, मध्य विद्यालय बारुहातू एवं उप स्वास्थ्य केंद्र महाबुरु का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin