October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

अनगड़ा:पुलिस ने युवक का बोरे में बंद शव किया बरामद…

अनगड़ा:पुलिस ने युवक का बोरे में बंद शव किया बरामद…
Spread the love

पुलिस ने युवक का बोरे में बंद शव किया बरामद…

अनगड़ा:अर्जुन कुमार

अनगड़ा : – सिकिदिरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नगराबेड़ा और सोसो गांव के बीच डेगाडेगी के समीप से प्लास्टिक बोरे में बंद एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है।समाचार भेजे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।आशंका जताई गई है कि युवक का अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को यहां लाकर फेंक दिया होगा।

शव को एक प्लास्टिक के बोरे में डाल कर रस्सी से बांध दिया गया था।शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या तेजाब डालकर की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चरवाहों ने देखा कि एक बोरे में बंद कोई चीज पड़ा हुआ है।चरवाहों ने इसकी जानकारी तुरंत हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया को दी।मुखिया ने इस की जानकारी तुरंत सिकिदिरी थाने की पुलिस को दी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

रामगढ़:संथाल समाज दिशोम मांझी परगना प्रेंस क्राप्रेंस हुईं आयोजित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर की हरितालिका तीज व्रत…

admin

सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ एनआईएलपी-एनआईओएस की परीक्षा; डीएसई चार्ल्स हेंब्रम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin