October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : मानसून आने के बाद सबसे कम वर्षा हुई राजनगर में…

सरायकेला : मानसून आने के बाद सबसे कम वर्षा हुई राजनगर में…
Spread the love

मानसून आने के बाद सबसे कम वर्षा हुई राजनगर में…

सरायकेला संजय मिश्रा :

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में 20 जून को मानसून पहुंच गया है। लेकिन 122.8 मिमी औसत वर्षा के स्थान पर मात्र 72.1 प्रतिशत ही वर्षा जिले में हुई है। वर्षा कम होने के कारण धान की बोआई भी किसान नहीं कर पा रहे हैं। सात से आठ प्रतिशत ही किसान धान की बोआई अपने अपने खेतों में कर चुके हैं। वर्षा के अभाव में खेत सूखे हुए हैं। जिले में सबसे कम वर्षा राजनगर प्रखंड में हुई है।

यहां 30 जून तक सामान्य वर्षा 150 मिमी के स्थान पर मात्र 28.7 मिमी ही वर्षा हुई है। जून माह में सबसे अधिक वर्षा 118.4 मिमी खरसावां प्रखंड में हुई है। यहां सामान्य वर्षा 162.1 मिमी के स्थान पर 118.4 वर्षा यहां हुई है। सरायकेला प्रखंड की बात करें तो चार दिनों से एक बूंद भी वर्षा प्रखंड में नहीं हुई है। शनिवार को दस बजे से साढ़े दस बजे तक हल्की वर्षा ही हुई है। यहां सामान्य वर्षा 132.0 के स्थान पर मात्र 76.1 मिमी वर्षा हुई। इचाग़ढ़ प्रखंड में सामान्य वर्षा 65.4 के स्थान पर सामान्य से अधिक वर्षा 76.0 मिमी हुई है। इसी तरह कुकड़ू प्रखंड में भी 51.0 मिमी सामान्य वर्षा के स्थान पर 65.0 मिमी वर्षा हुई है। ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड के किसानों ने पर्याप्त वर्षा जल मिलने के कारण खेतों में धान की बुआई कर रहे हैं।
—

प्रखंड सामान्य वर्षा/ कुल वर्षा
सरायकेला : 132.0/ 76.1

खरसावां : 162.1/ 118.4
कुचाई : 163.0/ 95.6

गम्हरिया : 219.0/ 73.5
राजनगर : 150.0/ 28.7

चांडिल : 72.7/ 64.4
नीमडीह : 89.9/ 51.4

ईचागढ़ : 65.4/ 76.0
कुकड़ू : 51.0/ 65.0

Related posts

RANCHI NEWS : नौकरानी से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, गया जेल….

admin

Chandil News : सेवा ही संकल्प है संस्था द्वारा विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर कालिन्दी बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षण समाग्री का वितरण किया … | Vananchal 24TV Live

admin

Jharkhand angara road news रांची के अनगड़ा में खराब सड़क से जिंदगी हुई मुश्किल , बोंगइबेड़ा पंचायत की जर्जर सड़क की सूरत बदलने का इंतजार…

admin