June 13, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला में बारिश होते ही शाम का मौसम हुआ सुहाना . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला में बारिश होते ही शाम का मौसम हुआ सुहाना . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला : संजय

Advertisements

Advertisements

उमस भरी गर्मी एवं चिलचिलाती धूप से सोमवार की शाम राहत मिली, जब हवा के साथ बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। जून की शुरूआत के साथ ही गर्मी के तेवर काफी तीखे हो गए थे। दिन में चिलचिलाती धूप और रात्रि में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदला। सोमवार की दोपहर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। शाम को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग आसमान पर टकटकी लगा कर बारिश होने इंतजार कर रहे थे । ऐसे में शाम को अचानक बारिश होने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बारिश में कई लोगों ने भींग कर बारिश का आनन्द लिया। काफी दिनों की तपिश के बाद हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बदले मौसम का लोगों ने आनंद लिया। काफी दिनों से प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ था। एक तरफ जहां तेज धूप के कारण लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ था तो वहीं अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगों को घरों में भी चेन नहीं मिल रहा। सोमवार की शाम करीब पौने चार बजे जैसे ही हवा चलने लगी, बिजली कट हो गई। सरायकेला खरसावां जिले में बिजली एक आम समस्या हो गई है। जैसे ही हवा चलती है बिजली तुरंत काट दी जाती है और फिर बिजली कब आएगी यह बताना भी मुश्किल हो जाता है मौसम विभाग की माने तो बुधवार की दोपहर बादल छाए रहने की उम्मीद है।

जिले में अब तक 17.7 मिमी हुई वर्षा
सरायकेला खरसावा जिले में 11 जून तक 17.7 मिमी वर्षा हुई है। जिसमें सरायकेला में 1.1, गम्हरिया में 8.6, चांडिल में 3.0, नीमडीह में 5.0 मिमी वर्षा हुई। जिले में अब तक 2.0 फीसद ही वर्षा हुई है।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : चित्रांशों ने भक्ति भाव के साथ की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त…

admin

SARAIKELA NEWS : गोपाष्टमी पर नपं उपाध्यक्ष ने कि गौ माता की पूजा…

admin