रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 कोठार में रामगढ़ विधायक मद द्वारा लगाए गए। हाई मास्क लाइट का उदघाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कर किया गया। सुनीता चौधरी ने कहा कि क्षेत्र से अंधेरा मिटाने के लिए एक छोटी सी मुहिम मेरी तरफ से भी जनता को समर्पित है। सर्वांगीण विकास ही मेरी प्रथम प्राथमिकता है जिस कार्य हेतु जनता ने मुझे चुना है।
Advertisements

Advertisements

क्योंकि लाइट न रहने से अंधेरा रहता था।ज्लाइट लगने से सभी लोगों को काफी सुविधा होगी। मैं क्षेत्र के विकास हेतु लगातार समर्पित हूं सड़क, शिक्षा, विद्युत, सहित विभिन्न पर परियोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए लगातार क्षेत्र का विकास कर रही हूं। हाई मास्क लाइटो के लगने से क्षेत्र वासियों ने भी खुशी का इजहार किया गया।
मौके पर राजेन्द्र महतो,नरेश महतो,अनिल पटेल,किष्टो महतो,गोपाल राम,अजय दास, कल्लू राम,राजेश राम,पुलिश महतो,मनोज़ मुंडा,सुजीत राम,जगरनाथ महतो,धर्मेंद्र महतो,सीताराम महतो,प्रदीप बनर्जी,बाबूलाल महतो,टोहन महतो,नितेश महतो,माधव महतो,सावित्री देवी,मंजू देवी,अनिता देवी,संजू देवी,ललिता देवी,दीपक ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।


