June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

महानवमी पर सनातन दल के द्वारा भव्य 513 कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

महानवमी पर सनातन दल के द्वारा भव्य 513 कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

सनातन दल के द्वारा मां दुर्गा पूजा के महानवमी पूजन उत्सव के अवसर पर झारखंड के इतिहास में भव्य 513 कन्या पूजन समारोह सफलता पूर्वक संपन्न कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाया गया। सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक ने बताया कि कुल 550 कन्याओं का पूजन एवं 700 लोग भंडारे में शामिल हुए। सनातन दल हमेशा अपने धर्म के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन नवमी के दिन में होता है। 9 दिनों के उपवास में नौ बच्चियों को कन्या पूजन करने से सिद्धि की प्राप्ति होती हैं। इसलिए हिंदू रीति रिवाज में नवमी के दिन में नौ बच्चियों को कन्या पूजन किया जाता है।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के मधु दास सम्मिलित हुए एवं उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रति आप लोगों को ने जो प्रण लिया है, उसका पहला कदम आरंभ हो गया है। इस कार्यक्रम में खरसावां की पूर्व मुखिया मंजू बोदरा सनातन दल में शामिल हुईं। कार्यक्रम के संयोजक कपिलदेव महतो ने कहा कि सनातन दल सनातनियों को अपनी संस्कृति को जागृत करने में लगी है। सचिव प्रताप दे ने कहा कि सनातन दल से जुड़े और सनातन हिंदू धर्म के लिए कार्य करें। अगर किन्हीं को सनातन दल से जुड़ना है तो बेहिचक संपर्क करें। खास कर जितनी भी हमारी बहनें हैं। हम लोग बहनों को सशक्तिकरण करना चाहते हैं।

और अपने सनातन धर्म के बारे में जानकारी देना चाहते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष रासबिहारी मंडल, सचिव प्रताप दे, जीतेंद्र प्रधान, महिला अध्यक्ष अनुपमा बैज, कन्हैया कर्मकार, ममता पात्र, मंजीत, अभिषेक, भोलानाथ, बमकर, बुरुडीह पंचायत की महिला समिति इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला (प्रथम चरण में आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, समृद्धि स्पोंज लिमिटेड, डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड, आधार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड एवं शारदा एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है) – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA : एलपीडी वाहन की टक्कर से मैक्सिमो पलटा; चालक सहित सात हुए गंभीर रूप से घायल . . . 

admin

Chandil धुम धाम से मनाया जैन धर्मावलंबीयों ने भगवान महावीर जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin