October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल…

सरायकेला:सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल…
Spread the love

सड़क दुर्घटना में 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर साहेबगंज के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में सुरताडीह गांव निवासी 52 वर्षीय सोनू महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनू महतो रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से सरायकेला की ओर कलेक्शन के लिए आ रहे बाइक सवार कोटक महिंद्रा के स्टाफ अभिषेक के बाइक के साथ टक्कर हो गई।

जिसमें सोनू महतो के सिर में गंभीर चोट आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सोनू महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू महतो को जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। इधर स्थानीय लोगों द्वारा टक्कर मारने वाले बाइक सवार अभिषेक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सरायकेला पुलिस द्वारा बाइक को जप्त करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

Saraikela News : जिला समाहरणालय पहुंचने वाले लोगों को नहीं मयस्सर हुआ एक गिलास पानी तक… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : राजनगर प्रखंड के किसान भवन में बैठक सह विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन…… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : सक्सेस स्टोरी: “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर की सीता बोईपाई को कैम्प मे मिला ट्राई साइकिल का लाभ; खिला चेहरा।

admin