October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से बोराविन्दा में ,74वां वन महोत्सव 2023… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से बोराविन्दा में ,74वां वन महोत्सव 2023… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

बोराविन्दा में 74 वां वन महोत्सव आदिवासी परंपरागत विधि-विधान से मनाया गया,जिले में 6 लाख और अनुमंडल में 1लाख 72 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य ….

चांडिल (कल्याण पात्रा) वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से बोराविन्दा में ,74वां वन महोत्सव 2023 भव्य रूप से मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईचागढ विधान सभा के विधायक सविता महतो
विशिष्ट अतिथि आदित्य नारायण वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल उपस्थिति थे ।

Advertisements

Advertisements

कार्यक्रम के दौरन विधायक सविता महतो ने पौधारोपण कर सभी को पौधा लगाने की सलाह दी जिला परिषद पिंकी लायक ने और सरायकेला वन प्रमंडल के पदाधिकारी ने भी पौधारोपण किया उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 6 लाख से भी ज्यादा पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य है वही चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंड में 1लाख 72 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा भविष्य में क्षेत्र का स्वच्छ वातावरण बना रहेगा ।
वही कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने क्षेत्र में संचालित औधोगिक क्षेत्र के कम्पनीयों के चिमनी से धुआं फैला रही हैं उनके उपर कार्रवाही होना सुनिश्चित है ।

वही लगातार हाथियों के आतंक पर उन्होंने कहा कि गांवों में आबादी वाले क्षेत्र में जंगली हाथियों का जहां प्रभाव है वैसे क्षेत्रों को चिन्हित कर फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि हाथी और मनुष्यों के बीच का द्वंद समाप्त हो सके.

गांव के पारंपरिक नायके ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना किया. बोराबिंधा गांव में कुल दस हजार पौधा लगाया जाना है. बाईटइसके पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूतनडीह की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में गीत गा कर स्वागत किया और सभी को रक्त चंदन का पौधा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान गांव की महिला समितियों के बीच चार्जिंग लाइट का भी वितरण किया गया.

Advertisements




Related posts

Chandil : दो दिवसीय श्री हरि नाम संकीर्तन के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति की भवसागर में गोते लगाते आए नजर…

admin

Saraikela News : “आपकी योजना आपकी सरकार,आपके द्वार” कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु उपायुक्त ने चलन्त एलइडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:बाबा हर हर महादेव शिव मंदिर गेस्ट हाउस में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 से…

admin