June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

जिले के 17 थाना क्षेत्र के 50 भू- माफियाओं से पूछताछ की गई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिले के 17 थाना क्षेत्र के 50 भू- माफियाओं से पूछताछ की गई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रांची  : अर्जुन कुमार 

Advertisements

Advertisements

रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज के निर्देश पर गुरुवार की आधी रात यह अभियान शुरू हुआ. इस अभियान के दौरान 50 भू- माफियाओं को उठाकर थाने लाया गया. रांची के 17 थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई इस कार्रवाई से जमीन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. थाना लाए गए सभी भू माफियाओं पर उनके थाना क्षेत्रों में 3 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं. थाना लाए गए अधिकांश जमीन माफिया जमानत पर बाहर हैं. छापेमारी में कुछ वारंटी जमीन माफिया भी पकड़े गए हैं, जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है

किस थाने में कितने लोगों से पूछताछ :  रांची के एयरपोर्ट थाने से 05, पुंदाग से 05, बीआईटी मेसरा से 01, पंडरा से 04, तुपुदाना से 03, कांके से 03, टाटीसिलवे से 05, खलारी से 05, नगड़ी से 03, ओरमांझी से 03, रातू से 03, जगगनाथपुर से 04 और मांडर-चान्हो से 04 जमीन

माफिया को थाने लाया गया. : 
रांची पुलिस द्वारा तैयार किए गए शपथ पत्र पर सभी भू- माफियाओं ने दो गवाहों के साथ हस्ताक्षर किये. शपथ पत्र में भू- माफिया का नाम, पिता का नाम, एड्रेस, सभी परिवार वालों के मोबाइल नंबर, पैन नंबर, आधार नंबर, सभी परिवार वालों के अकाउंट नंबर, पूरे परिवार और रिश्तेदारों की चल- अचल संपत्ति का ब्यौरा, इनकम टैक्स फाइल करने की स्थिति, अगर शहर या शहर से बाहर उनकी कोई कंपनी है, तो उसकी जानकारी भरवायी गयी. पुलिस द्वारा थाने लाए गए सभी भू- माफियाओं के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है. टेक्निकल सेल की जांच के बाद ही उन्हें मोबाइल वापस किया जाएगा.

Advertisements




Related posts

Saraikela : गम्हरिया थाना निरीक्षण में कार्यों से संतुष्ट दिखे डीआईजी ,गुंडा पंजी अपडेट और 5 साल के चार्ज शीट पर विशेष निगरानी का निर्देश…

admin

Chandil News : हेवन के समीप रेलवे लाईन से एक युवक ट्रेन से कटकर दी जान….

admin

SARAIKELA NEWS : जिला खेल पदाधिकारी ने पदक विजेताओं को दी बधाई…

admin