June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोडरमा जरा हटके राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन,एक टी0बी0 मरीज का हुआ पहचान,विधायक ने किया मेला का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन,एक टी0बी0 मरीज का हुआ पहचान,विधायक ने किया मेला का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को झारखंड सरकार की स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न रोगों से संबंधित कुल 12 काउंटर लगाया गया। जिसमें क्षय रोग, फाइलेरिया ,चर्म व कुष्ठ, जांच लैब , आंख जांच , महिला एवं शिशु संबंधित रोग का स्टोल लगाया गया। मेला में होम्योपैथी व आयुर्वेदिक चिकित्सा व मुफ्त दवा का वितरण किया गया।वहीं विधायक ने सभी स्टालों में जाकर जानकारी लेते हुए निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मेला में जांच से एक महिला का क्षय रोग का पहचान किया गया। महिला को विधायक के हाथों एयर वर्ण कीट दवा प्रदान किया गया।

वहीं एक फाइलेरिया रोगी को शेल्फ केयर कीट प्रदान किया गया। वहीं दो क्षय रोगीयों को बीडीओ किकु महतो द्वारा गोद लिए जाने से विधायक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों को औषधीय पौधा देकर स्वागत किया गया। बीडीओ किकु महतो द्वारा डेंगू, मलेरिया व मौसम जनित रोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 12 स्टालों में मरीजों का विभिन्न रोगों का जांच व इलाज किया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य मेला में काफी लाभ मिल रहा है व मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया। मौके पर जिप सदस्य जोतीलाल मांझी, मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार मांझी, डॉ अनुपम घोषाल, डॉ शेखर, डॉ सोनिया, प्रोग्राम मैनेजर रोशन झा, विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सपन सिंहदेव, विष्णु आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

रांची:आकाशवाणी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सुदेश महतो को ब्लैक बेल्ट का पहला डान से नवाजा गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : बेनिया जारा के गरुड़ फॉल में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना…

admin