August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News

The tradition of tribal society “Seta Aandi” was seen alive; To get rid of planetary defects, the child was married to a dog bitch; Baraati and Sarati swinging fiercely… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

vananchal
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला। ग्रहों की चाल और उनके दोष से मुक्ति के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। इसी प्रकार आदिवासी समाज में ग्रहों के कष्टकारी प्रभाव से मुक्ति के लिए “सेता आंदी” की एक प्राचीन परंपरा है। जो आज भी विभिन्न परंपरागत आदिवासी परिवारों में यथावत प्रचलन में है। जिसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों में ग्रहों के दोष निवारण के लिए उनका प्रथम विवाह कुत्ता या कुत्तिया से करने की परंपरा है। आखान यात्रा के दूसरे दिन पर आयोजित होने वाली उक्त सेता आंदी परंपरा के तहत सोमवार को साहेबगंज के पोड़ाडीहा में पुजारी नाया लाको सूरेन द्वारा एक 3 वर्षीय लड़के की सेता आंदी कराई गई। इसी प्रकार शत्रुसाल गांव में भी पुजारी नाया राऊतु सामड द्वारा शादी कराई गई।

Advertisements

क्या है मान्यता:-
मान्यता है कि जिस बच्चे के प्रथम दांत ऊपर के निकलते हैं। उसके जीवन के लिए बेहद ही खराब ग्रह दोष होता है। जिसके निवारण के लिए सेता आंदी परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इसके तहत विवाह के सभी विधि विधान के साथ 5 वर्ष से कम उम्र में सहाड़ा पेड़ के नीचे संबंधित बालक या बालिका की पहली शादी कुत्ता या कुतिया से कराया जाता है। जिससे सभी ग्रह दोष खत्म हो जाने की मान्यता है।

विवाह के सभी रस्मो का होता है पालन:-
सेता आंदी विवाह परंपरा में विवाह के सभी रस्मों का पालन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। जिसमें मादल की थाप पर नाच गाने के साथ साथ प्रीतिभोज का भी आयोजन ग्रामीणों के बीच किया जाता है। उक्त जानकारी देते हुए मुड़कुम पंचायत के पूर्व मुखिया सह आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष गणेश गागराई ने बताया कि वैसे बच्चों में ग्रह दोष निवारण के लिए सेता आंदी की परंपरा अति मान्य है। इस दौरान सामान्य विवाह परंपरा के सभी नियमों का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ सेता आंदी विवाह परंपरा संपन्न कराया जाता है।

Advertisements




Related posts

वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ramgarh सनातन धर्म हिंदू समाज के साथ हर वक्त खड़ी हूं सुनिता चौधरी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi पूजा समिति चतरा टाटीसिलवे में भव्य मण्डा पूजा का आयोजन, दहकते अंगारों पर चलकर भक्त शक्ति का परिचय  दिया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin