June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Citing corruption in the Hemant government News the BJP took out a public outrage rally; B J P Leader Ganesh Mahali said.....

SARAIKELA NEWS: हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का हवाला देकर भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली; भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा….. | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS: हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का हवाला देकर भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली; भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

राज्य में तुष्टिकरण नीति के तहत समुदाय विशेष के लोगों को पहुंचाया जा रहा है लाभ; हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर हो रहे हैं पथराव।

Advertisements

सरायकेला। हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, के मनोविचार के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरायकेला प्रखंड कमेटी द्वारा जन आक्रोश रैली निकाला गया। काशी साहू कॉलेज मोड़ से निकाले गए जन आक्रोश रैली तकरीबन डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सरायकेला प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जहां पर भाजपाइयों द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सरकार की राज्य में विधि व्यवस्था फेल हो चुकी है। जल, जंगल और जमीन का नारा देने वाली झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में बेतहाशा बालू की तस्करी और पत्थरों की अवैध ढुलाई जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री का पीए ही बालू तस्करी मामले में जेल की हवा खा रहा है। धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं भाजपा के रमेश हांसदा, मंगल सिंह सोय, उदय सिंह देव, राजा सिंह देव सहित चारों मंडल अध्यक्ष सरायकेला पूर्वी अध्यक्ष रामप्रकाश महतो, सरायकेला पश्चिमी अध्यक्ष मनोज महतो, सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दारोगा और गम्हरिया पश्चिमी अध्यक्ष विमल साहू ने भी संबोधित किया। मौके पर कार्यक्रम और मंच का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह द्वारा किया गया। जिसके बाद भाजपा सरायकेला प्रखंड कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें महिलाओं पर बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं और हत्या की घटनाओं को रोकने को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। खुलेआम बालू तस्करी से हो रहे राजस्व की भारी क्षति पर अविलंब रोक लगाए जाने की मांग की गई। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई। नक्सली घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। राज्य में दयनीय हो चुकी बिजली एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। तथा तुष्टिकरण की नीति बंद करने की मांग की गई।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : एलआईसी के आदित्यपुर शाखा में स्थापना दिवस मनाया गया….. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : चार थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों को किया गया ध्वस्त; 12 पर प्राथमिकी… | Vananchal 24TV Live

admin

एक करोड़ रुपये मुआवजा राशि सहित दस सूत्री मांगों को लेकर चांडिल के विस्थापितों ने किया विकास भवन का हुड़का जाम, लाल कपड़े से ताला सील कर चिपकाया नोटिस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin