August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar breking क्राइम जरा हटके झारखण्ड राज्य लाइफस्टाइल शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR BREKING : केन्दमुंडी में अज्ञात अपराधियों ने की 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या। जांच में जुटी पुलिस। इलाके में फैली सनसनी।

RAJNAGAR BREKING : केन्दमुंडी में अज्ञात अपराधियों ने की 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या। जांच में जुटी पुलिस। इलाके में फैली सनसनी।
Spread the love

केन्दमुंडी में अज्ञात अपराधियों ने की 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या। जांच में जुटी पुलिस। इलाके में फैली सनसनी।

राजनगर थाना क्षेत्र के केन्दमुंडी पंचायत अंतर्गत केन्दमुंडी गांव में गुरुवार की रात एक 28 वर्षीय युवक मुचीराम भगत का लहूलुहान शव उसके घर के समीप लंबे समय से बंद पड़े कमरे के अंदर बरामद हुआ। जिसकी सूचना राजनगर पुलिस को रात के करीब 9:30 बजे मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। और जांच में जुट गई है। वहीं शुक्रवार की सुबह युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया।वहीं राजनगर थाना पहुंचे मृतक के बड़े भाई घासीराम भकत ने बताया घर मे केवल मैं और मेरा छोटा भाई मुचीराम रहते थे।प्रतिदिन की भांति छोटा भाई घर में था। और मैं मजदूरी करने जमशेदपुर गया था ।शाम को जब लौटा तो छोटा भाई को घर में ना पाकर खोजबीन शुरू की। जिसके बाद घर के समीप लंबे समय से बंद पड़े मकान में मेरे छोटे भाई मुचीराम भकत का लहूलुहान शव देखा।तो पैरों तले जमीन खिसक गई।और इसकी जानकारी राजनगर पुलिस को दी ।वहीं गुरुवार रात से ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related posts

सरायकेला:बाल विवाह के खिलाफ मशाल लेकर अलख जगाने उतरीं इससे पीड़ित महिलाएं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की नायाब पहल महिला शक्ति पेट्रोलिंग की हुई शुरुआत; एसपी डॉ विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को किया रवाना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बालश्रम निषेध दिवस पर किशोरी समेत पांच बालकों का रेस्क्यू  दुमका रेलवे स्टेशन व आसपास के इलाकों में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन सीडब्ल्यूसी ने दो बालकों को अभिभावकों को सौंपा, तीन को भेजा बालगृह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin