October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार संथाल सुर्खियां

राष्ट्रीय सुचिता मंच और हंसडीहा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान चलाया गया.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राष्ट्रीय सुचिता मंच और हंसडीहा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान चलाया गया.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

नोनीहाट(दुमका) अक्षय कुमार मिश्रा

Advertisements

Advertisements

ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए राष्ट्रीय सुचिता मंच और हंसडीहा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ने एक बार फिर नोनीहाट चौक में अभियान चलाया गया है। रविवार को राष्ट्रीय सुचिता मंच और हंसडीहा पुलिस के द्वारा साप्ताहिक बाजार नोनीहाट में अभियान चलाया गया | थाना प्रभारी जितेंद्र साहू और सुचिता मंच के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत ज्योति के नेतृत्व में नोनीहाट चौक में आम नागरिकों, राहगीरों, व्यापारियों को यातायात नियमों के पालन के लिए समझाया गया ।

थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने आम नागरिकों को वाहन से संबंधित सभी कागजात के महत्व को बताते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण कार्ड अपडेट रखने की सलाह दी। जितेंद्र साहू ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि वाहन के जरूरी कागजात के अभाव में किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी मुआवजा देने से साफ इनकार कर देती हैं, जिससे पीड़ित व्यक्ति/परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

राष्ट्रीय सुचिता मंच के सचिव विक्रांत ज्योति बाजार के लोगो को,दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, चारपहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट पहनने, ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाने, शराब पीकर नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवर लोड माल/सवारी नहीं भरने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने व नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने की सलाह दिए। अभियान में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुचिता मंच के सचिव विक्रांत ज्योति, हँसडीहा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू, एसआई सचिन मिश्रा, मुकेश राय, दीनबंधु भगत, बबलू भगत, देवान्ग, राजा पहाड़िया, मुकेश साह आदि उपस्थित रहे |

Advertisements




Related posts

Ranchi : शरद पूर्णिमा के अवसर पर दीप दान महोत्सव का आयोजन…… | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil : बालू माफिओं पर चला पुलिसिया डंडा, दो बिना नम्बर प्लेट अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर को तिरूलडीह थाना ने किया जब्त…. | Vananchal 24TV Live

admin

किसी रूप में धरती पर आते हैं हमारे पुर्वज, पढ़ें… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin