October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां स्वास्थ्य

हृदय रोग से बचने के लिए के तैलीये खानों से परहेज करें डॉ महेश, स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

हृदय रोग से बचने के लिए के तैलीये खानों से परहेज करें डॉ महेश, स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा का स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सोढ गांव में स्थित अजय ग्रीन गणेशा कंपलेक्स के परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ महेश कुशवाहा एवं भारत विकास परिषद के वरीय पदाधिकारीयों ने दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता और स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर आलोक रतन चौधरी के द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर में सार्थक एवं सकारात्मक योगदान रहा। स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग एक सौ ज्यादा मरीजों को निशुल्क जांच किया गया। सभी मरीजों का निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच किया गया।

पचास से अधिक मरीज का निःशुल्क ईसीजी जांच किया गया। रांची शहर के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश कुशवाहा ने कहा कि अगर हृदय रोग से बचाना हैं तो जंक फूड से परहेज करना पड़ेगा। तैलीये खाने से बचना पड़ेगा। डॉ आलोक रतन चौधरी ने कहा कि दातों का नियमित साफ-सफाई रखने से ही दांत के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा डॉक्टर महेश कुशवाहा एवं डॉक्टर आलोक रतन चौधरी का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के कार्यक्रम संयोजक निलेश गुप्ता भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, मनमोहन सिंह लांबा ,अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, समेत रांची से आए हुए रवि कुमार, अनिल कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

65 वें अवतरण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम आयोजित कर याद किए गए शहीद सरदार भागवत राउत जी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता का उपहार एवं स्वच्छता के दो रंग अभियान…

admin

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को पीएमओ से आया प्रशंसा पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin