August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़ में गोली चलने की घटना दुखद जेएमएम-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़ में गोली चलने की घटना दुखद जेएमएम-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

रामगढ़ जिले में स्थित कुज्जू के पोचरा गाँव में 13 अगस्त 2023 को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। जेएमएम-कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत झारखण्ड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।

पुरे झारखंड प्रदेश में आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने इस मामले को लेकर तत्काल रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से बात की गई। उन्हें सख्ती से कार्रवाई करने को कही गई। उन्होंने झारखण्ड प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था को लेकर संसद एवं वर्तमान माननीय राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाया गया। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो गई। हज़ारीबाग एवं रामगढ़ ज़िलों समेत पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल चरम पर हैं। हत्या, दुष्कर्म, चोरी व लूटपाट जैसी घटनाएं राज्य में आम बात हो गयी हैं। हज़ारीबाग आपराधिक घटनाओं के मामले में राज्य में पहले स्थान पर हैं।

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट 2021 के अनुसार झारखण्ड में हत्या की दर देश में सबसे अधिक 4.1 प्रतिशत हैं। यह दर्शाता हैं कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखने में असमर्थ है। रामगढ़ में जो घटना घटी है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कठोर सज़ा मिल सके।

Advertisements




Related posts

सरायकेला :संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी का प्रभार लिया…

admin

POTKA NEWS :गितिलता में झारखंड गोप समाज कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज सफलता पूर्वक सम्पन्न। शिक्षा और संस्कार ही सभ्य समाज की पहचान है : शंकर चंद्र गोप। | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:मनोज कुमार चौधरी बने सरायकेला-खरसावां जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin