June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

आई.आई.टी. खड़गपुर में कीर्तिमान स्थापित किया सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शौर्य प्रतियोगिता का विजेता बना…

आई.आई.टी. खड़गपुर में कीर्तिमान स्थापित किया सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शौर्य प्रतियोगिता का विजेता बना…
Spread the love

आई.आई.टी. खड़गपुर में कीर्तिमान स्थापित किया सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शौर्य प्रतियोगिता का विजेता बना…

 

रॉंची: अर्जुन कुमार 

आई.आई.टी. खड़गपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता शौर्या में सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची की टीम वालीबॉल स्पर्द्धा में विजेता रही। वालीबॉल स्पर्द्धा में एस.बी. यू. रांची की टीम अपराजेय रही। प्रतियोगिता के सभी मैचों में एस. बी. यू बिना कोई सेट गंवायें विजेता बना। वहीं बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में एस. बी. यू सेमीफाइनल में आई.आई.टी. खड़गपुर से हार गया। बता दें कि शौर्या प्रतियोगिता का आयोजन आई.आई.टी. खड़गपुर द्वारा किया जाता है जिसमें देशभर के आई.आई.टी., एन.आई.टी. और सरकारी व निजी तकनीकी कॉलेज भाग लेते हैं। वालीबॉल प्रतियोगिता में एस. बी. यू. रांची ने आई.आई. टी खड़गपुर, आई.आई.टी. भुवनेश्वर, आई.आई. टी. आई. एस. एम. धनबाद, आई.आई.टी. पटना, आई.आई.ई.एस.टी. शिवपुर और मैनेजमेंट कॉलेज ऑफ मरीन कोलकाता को हराया। फाइनल मुकाबला आई.आई.टी. खड़गपुर के साथ रहा।

एस.बी. यू. रांची के शाहदिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। एस.बी.यू. रांची के कोच सुभाष शाहदेव व मैनेजर राहुल रंजन ने बताया कि एस.बी.यू. रांची बिना कोई सेट हारे प्रतियोगिता का विजेता बना। आई.आई.टी. खड़गपुर प्रबंधन का कहना था कि आज तक शौर्या प्रतियोगिता में किसी भी विश्वविद्यालय ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया था। एस.बी.यू. के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए वालीबॉल खेल को लेकर आई.आई.टी. खड़गपुर ने एस.बी.यू. रांची के साथ एम.ओ.यू. करने का प्रस्ताव दिया है जिस पर जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जायेंगी। टीम की सफलता पर कुलपति डॉ गोपाल पाठक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कई आई.आई.टी. की टीमों को हरा कर साबित कर दिया है कि एस.बी.यू. के खिलाड़ी किसी से कम नहीं है।

जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि एस.बी.यू. में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी हमारे बच्चे आगे बढ़े इसका ख्याल रखा जायेगा। बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, यही विश्वविद्यालय का प्रयास है।

Related posts

61 वर्षीय गुरु मंगला मुखी टुटी बैसाखी के सहारे काट रहे हैं जीवन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में हुआ झंडोत्तोलन कार्यक्रम…. | Vananchal 24TV Live

admin

कार्यक्रम का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin