August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
a young social worker from Seraikela honored at JNFF 2022 Kumar Choudhary.... News Sumit झारखण्ड

SARAIKELA NEWS : जेएनएफएफ 2022 में सम्मानित किए गए सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी…. | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : जेएनएफएफ 2022 में सम्मानित किए गए सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी को झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 के कार्यक्रम में समाजिक कार्यों में बेहतर योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल का यह तृतीय वर्ष संस्करण कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत किये। इसमें मुख्य रूप से बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध रंजीत, एक्टर पंकज झा, कसाब का रोल निभाने वाले अभिनेता, साथ ही झारखंड की होनहार बेटी में इंडिया झारखंड रिया तिर्की की उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में झारखंड की फिल्मों, एल्बम इत्यादि का प्रदर्शन एवं उनके बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्रोड्यूसर, बेस्ट सिंगर, बेस्ट अभिनेत्री इत्यादि का पुरस्कार ज्यूरी के द्वारा चिन्हित करके दिया गया। कार्यक्रम में बीच-बीच में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। सामाजिक कार्य में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित हुए क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी ने कहा कि सम्मान क्षेत्र की जनता को समर्पित है। और समाज एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग एवं उन्नयन योजना के तहत 15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान।

admin

RAJNAGAR :केंदमुंडी एवं तुमुंग में जेबीकेएसएस की जन जन जागरण अभियान की पहली बैठक संपन्न। उत्साह के साथ दर्जनों ने जेबीकेएसएस का दामन थामा। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा सह मेला का हुआ समापन; क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin