August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: Raju Turi died in Sadar Hospital in Chatra Mandal Jail the family accused the jail administration of negligence... कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi : चतरा मंडल कारा में राजू तुरी की सदर अस्पताल में मौत, परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप…

Ranchi : चतरा मंडल कारा में राजू तुरी की सदर अस्पताल में मौत, परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप…
Spread the love

चतरा मंडल कारा में राजू तुरी की सदर अस्पताल में मौत,

परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप…

रांची डेस्क (कृष्ण कुमार शर्मा) चतरा मंडल कारा में बंद एनडीपीएस एक्ट के आरोपी राजू तुरी की अचानक तबियत बिगड़ने से सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया । वही बताया जा रहा है कि वह एक माह से जेल में बंद था, परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. ।

जानकारी के अनुसार राजू तुरी दो नवंबर को पत्थलगड्डा पुलिस ने उसके घर से छापामारी कर दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था. राजू किडनी समस्या से ग्रसित था. उसका इलाज चल रहा था, लेकिन मंडलकारा में उसका इलाज नहीं किये जाने के कारण शनिवार को अचानक पेट में दर्द हुआ. जिसके बाद मंडलकारा प्रशासन ने आनन-फानन में इलाज के लिए चिकित्सक को बुलाया. चिकित्सक ने उसकी स्थिति को देखते हुए रेफर करने की बात कही, लेकिन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसको लेकर मृतक के परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाया है.

 

Related posts

RANCHI BULLETIN : VANANCHAL 24 TV LIVE.COM | Vananchal 24TV Live

admin

खरसावां गोली कांड के घायल प्रत्यक्षदर्शी स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के प्रतिमूर्ति को शहीद पार्क के मुख्य द्वार के बाहर रखा गया…

admin

सरायकेला:अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह वरीय पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण; योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश…

admin