August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
can go till 2024-25 as well... News not possible in near future Ranchi: Jharkhand civic body elections now stuck in political cycle कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi : झारखंड में अब निकाय चुनाव राजनीतिक चक्रव्यूह में फंसा, निकट भविष्य में संभव नहीं 2024-25 तक भी जा सकते हैं…

Ranchi : झारखंड में अब निकाय चुनाव राजनीतिक चक्रव्यूह में फंसा, निकट भविष्य में संभव नहीं 2024-25 तक भी जा सकते हैं…
Spread the love

झारखंड में अब निकाय चुनाव राजनीतिक चक्रव्यूह में फंसा,

निकट भविष्य में संभव नहीं 2024-25 तक भी जा सकते हैं…

 

Ranchi ए के मिश्र : झारखंड में नगर निकाय चुनाव लगातार किसी न किसी कारणवश टलते जा रहे हैं। पहले कोरोना के कारण चुनाव टले,अब आरक्षण के मुद्दे पर इसे टाल दिया गया। सरकार मेयर और अध्यक्ष पद पर आरक्षण में रोटेशन खत्म कर जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने का फैसला कर निकाय चुनाव को राजनीति चक्रव्यूह में फंसा दिया है। जिससे नजदीक भविष्य में निकाय चुनाव होता झारखंड में टेढ़ी लकीर लगने लगी है। 22 दिसंबर को विधानसभा में नगरपालिका संशोधन विधेयक पास किया गया ,लेकिन इस पर सरकार राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गई है।क्योंकि आरक्षण और उसके आवंटनका प्रावधान कुल सीटों के आधार पर तय होता है। भविष्य में जब निकायों की संख्या बढ़ेगी तो आरक्षित सीटों की संख्या और आवंटन के प्रावधानों को भी बदलना होगा। क्यों कि कोई भी सीट वर्ग विशेष के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं रह सकता। इसको देखते हुए सरकार अब नया रास्ता बीच की तलाश रही है। यही कारण है कि विधानसभा से पास होने के कई दिनों के बाद भी इस विधेयक को राजभवन नहीं भेजा गया है। सूत्रों एवं जानकारों के अनुसार इस विधेयक पर राजभवन जरूर आपत्ति उठाएगा। इसे देखते हुए यह तय हो गया है कि निकट भविष्य में झारखंड में अप्रैल में निकाय चुनाव संभव नहीं है । निकाय चुनाव लंबा खींचेगा संभवत निकाय चुनाव झारखंड में 2024- 25 तक भी जा सकते हैं।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :राजनगर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।15 दिसम्बर तक प्रखंड 266 बूथों में दी जाएगी एंडाजोम की गोलियां।

admin

सरायकेला:डीएलएसए द्वारा डोर टु डोर चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम…

admin

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने दो काली पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, माता के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin