June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
chief guest KK Son Batenge award.... current champion Hehal reaches finals News Ranchi News: Defeating Gadihotwar title match with Pertol today कोयलांचल खेल झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi News : गाड़ीहोटवार को हराकर वर्तमान चैंपियन हेहल पहुंची फाइनल में, पेरतोल के साथ खिताबी मुकाबला आज, मुख्य अतिथि केके सोन बाटेंगे पुरस्कार…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : गाड़ीहोटवार को हराकर वर्तमान चैंपियन हेहल पहुंची फाइनल में, पेरतोल के साथ खिताबी मुकाबला आज, मुख्य अतिथि केके सोन बाटेंगे पुरस्कार…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

नामकुम (अर्जुन कुमार प्रामाणिक) वर्तमान चैंपियन हेहल की टीम ने गाड़ीहोटवार को 2-1 से हराकर चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट गेतलसूद के फाइनल में पहुंच गई। रविवार को खिताबी मुकाबला हेहल व पेरतोल के बीच अपराहन दो बजे से खेला जाएगा। राजेन्द्र यूनाइटेड के तत्वाधान में शनिवार को गेतलसूद फुटबाल मैदान में दूसरा सेमीफाइनल मैच हेहल व गाड़ीहोटवार के बीच खेला गया। मैच काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। हेहल की ओर देवा ने 16वें व 21वें मिनट में दो शानदार गोल दागा। गाड़ीहोटवार की ओर से पेनाल्टी पर 47वें मिनट में विक्रम किस्कू ने गोल दागा।

Advertisements

देवा को दो शानदार गोल करने के कारण प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुण्डा व विशिष्ट अतिथि नामकुम के जिला परिषद सदस्य विपिन टोप्पो व सीता लकड़ा ने प्रदान किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा, सीइओ जैलेन्द्र कुमार, नेवरी के पंसस मदन महतो, प्रेमकिशोर महतो, संदीप राम, रामपोदो महतो, जाकिर खान आदि उपस्थित थे। राजेन्द्र यूनाइटेड के महाप्रबंधक सागर साहू ने बताया कि फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के भू-राजस्व सचिव केके सोन है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela :जिप सदस्य शंभू मंडल ने फुटबॉल कमेटी को फुटबॉल देकर किया उत्साहवर्धन…

admin

SARAIKELA NEWS : जेएनएफएफ 2022 में सम्मानित किए गए सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : चरणबद्ध आंदोलन के तहत दूसरे दिन भी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया शिक्षण कार्य… | Vananchal 24TV Live

admin