June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: The Gram Sabha asked for rights the Gram Sabha should have full authority over the revenue of the rural areas the Gram Sabha will recover the Namkum Haat market. कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi : ग्रामसभा ने मांगी अधिकार, ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व पर ग्राम सभा का पूर्ण अधिकार हो, नामकुम हाट बाजार की वसूली ग्रामसभा करेंगी.. | Vananchal 24TV Live

Ranchi : ग्रामसभा ने मांगी अधिकार, ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व पर ग्राम सभा का पूर्ण अधिकार हो, नामकुम हाट बाजार की वसूली ग्रामसभा करेंगी.. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Advertisements

vananchal

 

 

रांची ब्यूरो: नामकुम बाजार क्षेत्र के निलामी की तिथि की घोषणा के बाद विवादीत जमीन मालिक के सर्वेश चन्द्र ने नामकुम बाजार हाट का निलामी को रद्द करने को लेकर लिखत आवेदन उपायुक्त, और जिला परिषद् कार्यपालक अभियंता को दिया । वही जमीन मालिक का कहना है कि जिस जमीन पर सरकार द्वारा बाजार हाट का निलामी के लिए दैनिक अखवार में विज्ञापन निकाली गई है जिसका राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग के संकल्प संख्या 1376/रा दिनांक 01/04/2015 के तहत् त्रिस्तरीय पंचायतीय राज्य के जिला परिषद् कार्यालय रॉची के द्वारा दिनांक 18/01/2023 को किया जा रहा है । जिसे संवैधानिक नहीं बताया है । वही निविदा को रद्द करने को लेकर सर्वेश चन्द्र ने बताया कि यह जमीन दो भाईयों के बीच विवाद था । जिसपर पूर्वज के जमीन शिव प्रसाद जनकी के द्वारा हाईकोर्ट के एपीए संख्या 64/2010 को जमीनदारा के पक्ष में फैसला सुनाया गया है और इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने उक्त फैसले को बरकरार रखा है। उन्होंनंे कहा की सरकार के द्वारा मेरे रैयाति भूमि पर बाजार कई वर्षाे से लग रही है जिसकी वसूली नही की जा रही है । वही बताया की जमीन पर सरकार की अवैध दखल है जिस पर अवैध दैनिक बाजार अतिक्रमण कर रखा है जिस करण सड़के भी जाम रहता है । निलामी को लेकर जमीन मालिक ने झारखंड मानवाधिकार संघ को लिखित शिकायत दी है जिसपर कहा कि पैतृक सम्पति पर सरकार अवैध कब्जा कर मानवधिकार का हनन कर रहें है । वही सर्वेश चन्द्र ने आपने पैतृक भूमि को लेकर झारखंड मानवाधिकार से न्यया की गुहार लगाते हुये बाजार की निविदा को रद्द की मांग की है ।

Advertisements

नामकुम बाजार के नीलामी पर स्थानीय लोगों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है जिसे लेकर स्थानीय मुखिया बरगांवा पंचायत के अनीता तिर्की ने अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपायुक्त सहित स्थानीय सांसद संजय सेठ और स्थानीय खिजरी विधायक राजेश कश्यप को नामकुम हाठ बाजार नीलामी को रद्द करने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है उन्होंने बताया कि पेशा कानून के तहत ग्राम सभा को शक्ति प्रदान प्रदान है की ग्रामीण स्तर पर राजस्व वसूली का अधिकार ग्राम सभा को समिति बनाकर वसूलने का अधिकार दिया गया है

Advertisements

नामकुम हाट बाजार ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा अपने उत्पाद को बाजार मूल्यों पर बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं बाजार की नीलामी होने पर नीलामी के राशि का अतिरिक्त भार ग्रामीण किसानों को चुकाना पड़ेगा जिसे लेकर पिछली सरकार ने कारोना काल के पूर्व भी नीलामी निकाली गई थी जिसे रद्द करते हुए ग्राम सभा को मौखिक आदेश दिया गया था । समिति के आधार पर ग्राम सभा ग्रामीण विकास के तहत मासुल वसूली की स्वीकृति अंचल अधिकारी के द्वारा दिया गया था । बताया कि कोविड-19 के आने के बाद बाजार बंद होने से वसूली की प्रक्रिया सरकार के आदेश पर बंद कर दिया गया था परंतु इस वर्ष सरकार के द्वारा रांची जिला के सभी प्रखंड के 16 हाट बाजार का निविदा निकाली गई है । जिस में बरगांवा पंचायत के विवादित भूमि पर संचालित नामकुम हाट बाजार को लेकर ग्रमा सभा सहीत बरगांवा मुखिया अनीता तिर्की ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए निविदा को रद्द करने के लिए आवेदन दी है और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार हो जिसे लेकर नामकुम बाजार की नीलामी को रद्द करने का लिखित दी है ।

 

Related posts

महाप्रभु श्री जगन्नाथ गाजे बाजे के साथ रथ पर सवार होकर अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के संग चले मौसी बाड़ी की ओर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : इंटरनेशनल डे फॉर ओल्डर पर्सन के अवसर पर एसडीओ ने एक 100 वर्ष की आयु वाले 3 मतदाताओं को किया सम्मानित।

admin

श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ हुई आयोजित, कुजू भूमिपूजन सह ध्वजारोहण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin