August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar breking क्राइम जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR BREKING :झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी राजनगर पहुचा।मचाया उत्पात।उमड़ी भीड़।वन विभाग और प्रशासन के लिए बनी चुनौती।

RAJNAGAR BREKING :झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी राजनगर पहुचा।मचाया उत्पात।उमड़ी भीड़।वन विभाग और प्रशासन के लिए बनी चुनौती।
Spread the love

झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी राजनगर पहुचा।मचाया उत्पात।उमड़ी भीड़।वन विभाग और प्रशासन के लिए बनी चुनौती

राजनगर थाना से महज 100 मीटर दूरी पेट्रोल पंप के समीप तालाब के पास रविवार सुबह से ही जंगली हाथी को देखने सैकड़ो की संख्या में भीड़ उमड़ गई।यहां तक कि मुख्य मार्ग पर इतनी भीड़ उमड़ गई कि आवागमन भी प्रभावित होने लगा।वहीं वन विभाग की टीम और राजनगर पुलिस के पहुचने के पश्चात भीड़ को नियंत्रण किया गया।और हाथी को तालाब से निकलने के लिए सड़क मार्ग के दोनों और गाड़ियों को कुछ देर रोके रखा।और भीड़ को खदेड़ा जिसके बाद जंगली हाथी सड़क मार्ग से आहिस्ते आहिस्ते दूसरी ओर चला गया। हाथी बांदु होते हुए पाटा कोचा की ओर निकल गया।लेकिन वहां भी लोग हाथी के पीछे पीछे दौड़ने लगे।ये जानने के लिए की हाथी कहाँ तक जाता है।क्योंकि आगे गांव है।और इसको लेकर ग्रामीण भी काफी भयभीत है।इसी दौरान हाथी कई खेतों को उजाड़ गया।वहीं महराजगंज के बैधनाथ हांसदा के करेले के खेत को भी रौंद दिया।जिससे उनका लगभग 14 हजार रुपये का नुकसान हो गया।वहीं वन विभाग के कर्मी भी काफी अलर्ट मोड़ में है।और राजनगर पुलिस भी ।इसलिए वे हाथी के हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।और कोशिश में है कि हाथी जंगल की ओर सुरक्षित निकल जाए,ताकि हाथी और इंसान दोनो सुरक्षित रहे।अभी भी हालात पूरी तरह शांत नही हुआ है।क्योंकि पाटा कोचा जंगल के समीप गांव के आस पास हाथी भटक रहा है।लेकिन प्रशासन अलर्ट है।

Related posts

Saraikela : प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…

admin

लाइफ सेविंग टेक्निक्स-वाटरस्पोर्ट्स (LST-WS)एंड पावर बोट हैंडलिंग-टिलर(PBH-T) के निःशुल्क प्रशिक्षण में ले हिस्सा … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : नाबार्ड के जेएलजी योजना के अंतर्गत 4.07 करोड़ का हुआ बैंक ऋण वितरण…. | Vananchal 24TV Live

admin